पश्चिम बंगाल के गाँवों की ख़ास बात
पश्चिम बंगाल की चर्चित और लोकप्रिय पर्यटक जगहों के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन इस राज्य में स्थित छोटे और खूबसूरत गांवों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
West Bengal Villages: पश्चिम बंगाल हमारे देश का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। यह राज्य बंगाल की खाड़ी से लेकर हिमालय तक फैला हुआ है। इस जगह पर हमारे देश की एक बहुत बड़ी आबादी निवास करती है। यह भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। पश्चिम बंगाल में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते रहते हैं। पश्चिम बंगाल की चर्चित और लोकप्रिय पर्यटक जगहों के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन इस राज्य में स्थित छोटे और खूबसूरत गांवों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। पश्चिम बंगाल में ऐसे कई अद्भुत और शानदार गांव मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप हिमाचल प्रदेश लेकर उत्तराखंड के कई गांवों को भूल जाएंगे। आइए पश्चिम बंगाल के कुछ खूबसूरत और मनमोहक गांवों के बारे में जानते हैं।
Also read: हिमालय पर्वत छोड़कर 10 दिनों के लिए पीहर आती हैं मां दुर्गा, होता है स्वागत-सत्कार
किरीटेश्वरी गांव

पश्चिम बंगाल में घूमने और देखने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है लेकिन जब भी इस जगह पर स्थित सबसे खूबसूरत और मनमोहक गांव का जिक्र होता है तो सबसे पहले लोग किरीटेश्वरी गांव का नाम लेते हैं। यह खूबसूरत गांव बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पड़ता है। यह गांव एक पर्यटक गांव है और दुनिया भर में अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। जिसकी वजह से हर कोई इस गांव में कम से कम एक बार घूमने आना चाहता है जिसकी वजह से इस गांव को साल 2023 में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना गया। यह खूबसूरत गांव ख़ूबसूरती के साथ अपनी धर्मिक मान्यताओं के लिए भी जाना जाता है। माता सती के 51 शक्तिपीठों में से एक देवी दाक्षायनी शक्तिपीठ इसी गांव में स्थित है।
रिमबिक गांव

देश में जब भी पश्चिम बंगाल के टॉप डेस्टिनेशन्स की बात होती है तो लोग दार्जिलिंग का नाम जरूर लेते हैं। दार्जिलिंग सचमुच बहुत ही ख़ूबसूरत है और अपनी खूबसूरती के लिए देश ही नहीं पूरे विश्व में विख्यात है। वर्तमान में इसे एक खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है, लेकिन इस शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद रिमबिक गांव अपनी खूबसूरती के मामले में दार्जिलिंग से कम नहीं है। दार्जिलिंग शहर से करीब 56 किमी की दूरी पर मौजूद रिमबिक गांव, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरनों के बीच में स्थित किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस गांव को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। मानसून में और सर्दियों के इस गांव की खूबसूरती चरम पर होती है।
समसिंग गांव

समसिंग गांव भी पश्चिम बंगाल का एक बहुत ही ख़ूबसूरत पर्यटक गांव है। यह गांव जलपाईगुड़ी जिले में स्थित है। समसिंग गांव की खूबसूरती बहुत ही लाजवाब है। इस गांव में एक बार आने के बाद लोग हिमाचल और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों को भुल जाते हैं। इस गांव के सामने कई गांवों की खूबसूरती भी फीकी लगती है। समसिंग गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां मैदान अचानक से उठकर विशाल हिमालय में बदल जाते हैं। समसिंग गांव नेओरा घाटी के जगंलों तक फैला हुआ है। यह गांव अपने मनमोहक पहाड़ों और चाय के बागानों के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। इस गांव से सालों-साल मौसम एकदम सुहावना रहता है।
