Overview: Salicylic Acid चेहरे पर लगाने से पहले जान लें ये बातें
आजकल लोग सैलिसिलिक एसिड युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। सैलिसिलिक एसिड वाले सीरम और फेस वॉश का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है।
Salicylic Acid Benefits For Skin: वक्त के साथ स्किन केयर से जुड़े ट्रेंड बदलते रहते हैं। एक वक्त पर लोग चेहरे पर सिर्फ देसी चीजें इस्तेमाल किया करते थे। धीरे-धीरे चेहरे को साफ करने के लिए लोगों ने फेस वॉश का इस्तेमाल शुरू किया। इसके बाद क्लींजर का ट्रेंड आया। आजकल लड़के-लड़कियां सभी लोग स्किन केयर करते हैं और ये सभी को करना भी चाहिए।
इससे चेहरे पर मौजूद गदंगी और डेड स्किन सेल्स साफ हो जाते हैं। आजकल लोग सैलिसिलिक एसिड युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। सैलिसिलिक एसिड वाले सीरम और फेस वॉश का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है।
इसे स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। आइए आज जानते हैं सैलिसिलिक एसिड के फायदे, नुकसान और इसे लगाने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर आंचल पंथ ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की है।
सैलिसिलिक एसिड किसे लगाना चाहिए?
सभी की स्किन टाइप अलग होती है। जिन लोगों की स्किन ऑयली है और उन्हें अक्सर मुंहासे और ओपन स्किन पोर्स की दिक्कत रहती है, उन्हें अपने रूटीन में सैलिसिलिक एसिड को जरूर शामिल करना चाहिए। इसकी आप 2-3 ड्रॉप दिन में 2 बार लगा सकते हैं। इसके लगाने के बाद आपको ज्यादा मात्रा में मॉइस्चराइजर भी लगाना होगा।
चिपचिपाहट को करेगा कम
सेलिसेलिक ऐसिड कोशिकाओं की चिपचिपाहट को कम करने के लिए जाना जाता है। ये सेबेसियस ग्लैंड से निकलने वाले ऑयल को बाहर आने में मदद करता है। इस वजह से ये ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद है।
एक्ने की होगी छुट्टी
सेलिसिलिक एसिड मुहांसों, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को कम करने में मदद करता हैं। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है और उस पर मुहांसे बने ही रहते हैं, तो आप सैलिसिलिक एसिड क्लींजर या सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इन दोनों को ही यूज कर सकते हैं। इससे एक्ने कम होते हैं।
डेड स्किन सेल्स को हटाए

सेलिसिलिक एसिड बेस्ड प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद डेड स्किन सेल्स भी हटते हैं। साथ ही ये सीबम के प्रोडक्शन को भी कंट्रोल करता है। ये स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करता है।
दाग-धब्बे होंगे कम
ज्यादातर लोग अनइवेन स्किन टोन से परेशान रहते हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो आप सेलिसिलिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे भी कम होंगे।
सैलिसिलिक एसिड कब करें इस्तेमाल?
बहुत से लोग डॉक्टरी सलाह लिए बिना ही सेलिसेलिक एसिड का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। इसे आप किसी भी मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल रात के वक्त करना ज्यादा सही माना जाता है। वहीं, जो लोग रात के वक्त रेटिनॉल का इस्तेमाल करते हैं, तो आप सैलिसिलिक एसिड को सुबह के वक्त भी लगा सकते हैं।
सुबह के वक्त आप सैलिसिलिक एसिड सीरम लगा सकते हैं। अगर आपका सन एक्सपोजर ज्यादा है, तो इसे दिन में लगाने से बचें। वरना आपकी स्किन को नुकसान भी हो सकता है।
