Cleanser for Combination Skin: स्किन की केयर का सबसे पहला व बेसिक स्टेप है उसे क्लीन करना। अमूमन स्किन क्लीनिंग के लिए हम मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इसके लिए जरूरी होता है कि आप पहले अपनी स्किन की जरूरतों को समझें और उसके अनुसार ही क्लींजर का इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन कॉम्बिनेशन है तो ऐसे में एक सही क्लींजर चुनना आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है।
दरअसल, ऐसी स्किन के लिए इस तरह के क्लींजर की जरूरत होती है, जो ऑयली और रूखी दोनों स्किन की समस्याओं को दूर कर सके। ऐसे में आप मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स की जगह खुद घर पर ही क्लींजर बनाएं और उसे इस्तेमाल करें। कॉम्बिनेशन स्किन के लिए कुछ घरेलू आइटम्स का इस्तेमाल करके क्लींजर बनाना अच्छा आइडिया है। ये होममेड क्लींजर ना केवल आपकी स्किन पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि इनसे आपकी स्किन को पर्याप्त हाइड्रेशन भी मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कॉम्बिनेशन स्किन के लिए होममेड क्लींजर बनाने के कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
Also read: गर्मी में कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बनाएं ये फेस स्क्रब: Combination Skin Scrub
शहद और नींबू से बनाएं क्लींजर

अगर आपकी कॉम्बिनेशन स्किन है तो आप शहद और नींबू की मदद से क्लींजर बना सकते हैं। जहां शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और यह स्किन को प्राकृतिक नमी प्रदान करता है, वहीं नींबू अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने और स्किन को ब्राइटन करने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच शहद
- 1 चम्मच ताजा नींबू का रस
क्लींजर बनाने का तरीका-
- स्किन क्लींजर बनाने के लिए शहद और नींबू के रस को एक छोटे कटोरे में अच्छी तरह मिलाएं।
- अब तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाते हुए मसाज करें।
- इसे करीबन 5-10 मिनट तक लगा रहने दें।
- अंत में, स्किन को गुनगुने पानी से धोएं और थपथपाकर सुखा लें।
- अब आप अपनी स्किन पर टोनर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
ग्रीन टी और खीरे से बनाएं क्लींजर

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने के साथ-साथ स्किन को अन्य बेनिफिट्स भी प्रदान करता है। वहीं, खीरे की हाइड्रेटिंग और सूदिंग प्रोपर्टीज आपकी स्किन को रिफ्रेशिंग फील करवाती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1 ग्रीन टी बैग
- 1/4 खीरा
इस्तेमाल करने का तरीका-
- सबसे पहले पानी को उबालकर उसमें ग्रीन टी बैग डालें।
- अब आप इसे ठंडा होने दें।
- अब आप खीरा लेकर उसकी एक स्मूथ प्यूरी बना लें।
- ग्रीन टी को खीरे की प्यूरी के साथ मिलाएं।
- इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
- अंत में, स्किन को ठंडे पानी से धोएं और थपथपाकर सुखाएं।
दही और खीरे से बनाएं क्लींजर

अगर आपकी कॉम्बिनेशन स्किन सेंसेटिव है तो आपको दही और खीरे को बतौर क्लींजर इस्तेमाल करना चाहिए। दही में लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करता है। वहीं, खीरा आपकी स्किन को सूदिंग और हाइड्रेटिंग फील करवाता है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच सादा दही
- 1/2 खीरा, प्यूरी किया हुआ
इस्तेमाल का तरीका-
- क्लींजर बनाने के लिए दही और प्यूरी किए हुए खीरे को अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। ध्यान दें कि यह मिश्रण आपकी आंखों के आसपास ना लगे।
- अब आप सर्कुलर मोशन में कुछ देर मसाज करें।
- अंत में, स्किन को ठंडे पानी से धोएं और थपथपाकर सुखाएं।
- इसके बाद आप स्किन को मॉइश्चराइज करना ना भूलें।
एलोवेरा और टी ट्री ऑयल क्लींजर

एलोवेरा सुखदायक और मॉइस्चराइज़र है, जबकि टी ट्री ऑयल मुंहासों से निपटने और तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है। कॉम्बिनेशन स्किन के लिए एलोवेरा और टी ट्री ऑयल का कॉम्बिनेशन भी काफी अच्छा माना जाता है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल
इस्तेमाल करने का तरीका-
- सबसे पहले एक छोटे कटोरे में एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल डालकर मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। ऑयली एरिया पर थोड़ा अधिक ध्यान दें।
- इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें।
- गुनगुने पानी से धोएं और थपथपाकर सुखाएं।
ओटमील और बादाम क्लींजर

यह क्लींजर माइल्ड एक्सफोलिएशन भी करता है। साथ ही साथ, बादाम का तेल पोर्स को बंद किए बिना नमी प्रदान करता है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच बारीक पिसा हुआ ओटमील
- 1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल
- 1 बड़ा चम्मच गर्म पानी
इस्तेमाल का तरीका-
- क्लींजर बनाने के लिए पिसे हुए ओटमील को बादाम के तेल और गर्म पानी के साथ मिलाएं।
- अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- अतिरिक्त नमी के लिए इसे कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें।
- अंत में, गर्म पानी से धोएं और थपथपाकर सुखाएं।
शहद और एलोवेरा से बनाएं क्लींजर

कॉम्बिनेशन स्किन की केयर करने के लिए शहद और एलोवेरा की मदद से भी क्लींजर बनाया जा सकता है। शहद के एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण कॉम्बिनेशन स्किन को होने वाली एक्ने की समस्या को दूर करते हैं। वहीं, एलोवेरा जेल के सूदिंग और हाइड्रेटिंग गुण आपकी स्किन को शांत करते हैं और उसे पर्याप्त नमी प्रदान करते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
इस्तेमाल करने का तरीका-
- शहद और एलोवेरा जेल को एक छोटे कटोरे में अच्छी तरह मिलाए।
- अब तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- इसे लगभग 2-3 मिनट तक लगा रहने दें।
- अब आप गुनगुने पानी से स्किन को क्लीन करें और फिर थपथपाकर सुखाएं।
