पश्चिम बंगाल के इन खूबसूरत गांवों को घूमने के बाद हिमाचल को भूल जाएंगे: West Bengal Villages
West Bengal Villages

पश्चिम बंगाल के गाँवों की ख़ास बात

पश्चिम बंगाल की चर्चित और लोकप्रिय पर्यटक जगहों के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन इस राज्य में स्थित छोटे और खूबसूरत गांवों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

West Bengal Villages: पश्चिम बंगाल हमारे देश का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। यह राज्य बंगाल की खाड़ी से लेकर हिमालय तक फैला हुआ है। इस जगह पर हमारे देश की एक बहुत बड़ी आबादी निवास करती है। यह भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। पश्चिम बंगाल में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते रहते हैं। पश्चिम बंगाल की चर्चित और लोकप्रिय पर्यटक जगहों के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन इस राज्य में स्थित छोटे और खूबसूरत गांवों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। पश्चिम बंगाल में ऐसे कई अद्भुत और शानदार गांव मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप हिमाचल प्रदेश लेकर उत्तराखंड के कई गांवों को भूल जाएंगे। आइए पश्चिम बंगाल के कुछ खूबसूरत और मनमोहक गांवों के बारे में जानते हैं।

Also read: हिमालय पर्वत छोड़कर 10 दिनों के लिए पीहर आती हैं मां दुर्गा, होता है स्वागत-सत्कार

West Bengal Villages
Kiriteswari Village

पश्चिम बंगाल में घूमने और देखने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है लेकिन जब भी इस जगह पर स्थित सबसे खूबसूरत और मनमोहक गांव का जिक्र होता है तो सबसे पहले लोग किरीटेश्वरी गांव का नाम लेते हैं। यह खूबसूरत गांव बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पड़ता है। यह गांव एक पर्यटक गांव है और दुनिया भर में अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। जिसकी वजह से हर कोई इस गांव में कम से कम एक बार घूमने आना चाहता है जिसकी वजह से इस गांव को साल 2023 में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना गया। यह खूबसूरत गांव ख़ूबसूरती के साथ अपनी धर्मिक मान्यताओं के लिए भी जाना जाता है। माता सती के 51 शक्तिपीठों में से एक देवी दाक्षायनी शक्तिपीठ इसी गांव में स्थित है। 

Rimbik village
Rimbik village

देश में जब भी पश्चिम बंगाल के टॉप डेस्टिनेशन्स की बात होती है तो लोग दार्जिलिंग का नाम जरूर लेते हैं। दार्जिलिंग सचमुच बहुत ही ख़ूबसूरत है और अपनी खूबसूरती के लिए देश ही नहीं पूरे विश्व में विख्यात है। वर्तमान में इसे एक खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है, लेकिन इस शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद रिमबिक गांव अपनी खूबसूरती के मामले में दार्जिलिंग से कम नहीं है। दार्जिलिंग शहर से करीब 56 किमी की दूरी पर मौजूद रिमबिक गांव, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरनों के बीच में स्थित किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस गांव को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। मानसून में और सर्दियों के इस गांव की खूबसूरती चरम पर होती है।

Samsing village
Samsing village

समसिंग गांव भी पश्चिम बंगाल का एक बहुत ही ख़ूबसूरत पर्यटक गांव है। यह गांव जलपाईगुड़ी जिले में स्थित है। समसिंग गांव की खूबसूरती बहुत ही लाजवाब है। इस गांव में एक बार आने के बाद लोग हिमाचल और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों को भुल जाते हैं। इस गांव के सामने कई गांवों की खूबसूरती भी फीकी लगती है। समसिंग गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां मैदान अचानक से उठकर विशाल हिमालय में बदल जाते हैं। समसिंग गांव नेओरा घाटी के जगंलों तक फैला हुआ है। यह गांव अपने मनमोहक पहाड़ों और चाय के बागानों के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। इस गांव से सालों-साल मौसम एकदम सुहावना रहता है।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...