Wonders of Telangana
Wonders of Telangana

महबूबनगर की ख़ास बात

इसी राज्य में महबूबनगर जैसी शानदार और मनमोहक जगह भी स्थित है, जहां घूमने के बाद आप कई चर्चित जगहों को भी भूल जाएंगे।

Wonders of Telangana: हमारे देश के दक्षिण भारतीय राज्यों में शामिल तेलंगाना एक प्रमुख राज्य है। साथ ही यह एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। जिसकी वजह से इस जगह पर हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। वह इस राज्य में आकर यहाँ के पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करते और शांति और सकून के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इस राज्य में स्थित वारंगल, हैदराबाद, निजामाबाद और आदिलाबाद जैसी जगहों पर घूमने का एक अलग ही मजा है। आप इन जगहों पर आकर समय व्यतीत कर सकते हैं। इसी राज्य में महबूबनगर जैसी शानदार और मनमोहक जगह भी स्थित है, जहां घूमने के बाद आप कई चर्चित जगहों को भी भूल जाएंगे। इस राज्य की खूबसूरती और इतिहास सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र माने जाते हैं। इस लेख के माध्यम से आप भी महबूबनगर की कुछ चर्चित और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में जान पाएँगे। 

Also read: शालिनी पांडे ने धनुष की ‘इडली कडाई’ की कास्ट में की एंट्री, हैदराबाद में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग: Shalini Pandey in Idli Kadai

Mahabubnagar Old Lake

महबूबनगर में घूमने के लिए यदि आपको किसी शानदार और मनमोहक जगह की तलाश है तो आप महबूबनगर ओल्ड झील जाने का प्लान बना सकते हैं। यह झील बहुत ही ज़्यादा ख़ूबसूरत है और बड़ी संख्या में सैलानियों को अपनी तरफ़ आकर्षित करती है। साथ ही महबूबनगर ओल्ड झील के आसपास की हरियाली भी लोगों को ख़ूब भाती है जिसकी वजह से पर्यटक इस तरफ़ खींचे चले आते हैं। इस झील को प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है। जिसकी वजह से यहाँ पर मानसून के दौरान विदेशी पक्षी आते हैं। यह झील शहर के बीच में स्थित है, इसलिए यहां कई लोग पिकनिक मनाने के लिए भी पहुंचते हैं। 

महबूबनगर में स्थित मयूरी इको अर्बन पार्क को तेलंगाना का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। यह पार्क इस शहर के लैंडमार्क के रूप में ही काम करता है। इस पार्क को प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे बेहतरीन स्थान माना जाता है। जिसकी वजह से इस जगह पर पर्यटकों की चहल कदमी बनी रहती है और वह 12 एकड़ में फैले इस पार्क में घूमने का भरपूर आनंद लेते हैं। इस पार्क को महबूबनगर में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है और हज़ारों से भी अधिक क़िस्म  के पेड़-पौधों को लगाया गया है। इस पार्क में कबाड़ से निर्मित कई पशुओं की आकृतियों को भी देखा जा सकता है। पार्क के एक झील है, जिसके किनारे बैठकर आप सुकून का पल बिता सकते हैं।

Pillala Marri Mini Zoo and Deer Park
Pillala Marri Mini Zoo and Deer Park

पिल्लाला मर्री मिनी जू एंड डियर पार्क प्रकृति और वन्यजीवों का शानदार मिश्रण माना जाता है। यह पार्क प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इसलिए इस पार्क को शहर के मुख्य आकर्षण स्थानों में से एक माना जाता है और देश भर से पर्यटक इस जगह पर आते हैं। इस जगह पर एक करीब 700 साल से भी अधिक पुराना बरगद का पेड़ है जो बाहर से आए सैलानियों के लिए आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। यह बरगद का पेड़ पार्क में स्थित कई जानवरों के लिए आश्रय का भी काम करता है। इस पार्क में बच्चों के खेलने के लिए एक अलग से पार्क का निर्माण किया गया है, जहां बच्चे आराम से खेल सकते हैं। इस पार्क में एक विशाल शिव मूर्ति और विज्ञान संग्रहालय भी मौजूद है। सैलानी जिसे देखना पसंद करते हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...