उत्तर प्रदेश की ख़ास बात
यह देश का एक बहुत ही खूबसूरत और विविधता पूर्ण राज्य है, जहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस जगह पर कई विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल मौजूद हैं।
Uttar Pradesh Hidden Places: देश के सबसे बड़े राज्यों से एक उत्तर प्रदेश को पर्यटन के साथ साथ कई अन्य वजहों से भी जाना जाता है। यह देश का एक बहुत ही खूबसूरत और विविधतापूर्ण राज्य है, जहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस जगह पर कई विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश में घूमने की बात होती है तो कई लोग वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ जैसी चर्चित जगहों पर ही घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सोनभद्र के बारे में बहुत कम लोग ही जिक्र करते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में स्थित सोनभद्र एक ऐसी जगह है, जहां घूमने के बाद आप हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको सोनभद्र की खासियत और यहां स्थित कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Also read: Travel : लखनऊ के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल
सोनभद्र की खासियत

सोनभद्र उत्तर प्रदेश का एक बहुत ही ख़ास और प्रमुख जिला है। इस जिले को अपनी औद्योगिक इकाइयों के लिए भी जाना जाता है। कुछ लोग तो सोनभद्र को भारत की ऊर्जा राजधानी के रूप में भी जानते हैं। औद्योगिक और ऊर्जा क्षेत्र से परे इस शहर की खूबसूरती और शांत वातावरण लोगों को खूब आकर्षित रहता है। जिसकी वजह से इस जगह पर देश के कोने कोने से सैलानी आते हैं। यह उत्तर प्रदेश का एक ऐसा जिला है, जो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार राज्य की सीमा को छूता है, इसलिए इस शहर को खूबसूरती का खजाना माना जाता है। इसका नाम उत्तर प्रदेश की सबसे प्रमुख जगहों में आता है। इस जगह पर कई शानदार और अद्भुत पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। इस जगहों को एक्सप्लोर करने हर दिन भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
मुक्खा वॉटरफॉल

मुक्खा वॉटरफॉल सोनभद्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इसलिए सोनभद्र में घूमने की जब भी बात होती है, तो सबसे पहले मुक्खा वॉटरफॉल का नाम लिया जाता है। इस जगह पर वैसे तो पूरे साल सैलनियो का आना जाना रहता है लेकिन मानसून के समय यहां सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। वीकेंड में लोग इस जगह पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। इस जगह पर 50 मीटर की ऊंचाई से पानी को ज़मीन पर गिरते हुए देखने का अपना एक बहुत ही अद्भुत रोमांच होता है। वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। इस जगह पर आकर आप घूमने के साथ ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
किरवानी घाट

किरवानी घाट को सोनभद्र की सबसे प्रमुख जगहों में शुमार किया जाता है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। इस जगह पर लोग घूमने के साथ साथ अपने परिवार या पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए भी पहुंचते हैं। किरवानी घाट का शांत वातावरण और हरियाली सैलानियों को बहुत ही ज़्यादा आकर्षित करती है। इस घाट के पास एक झील भी मौजूद है जो इस जगह पर आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का विषय रहती है। इस झील के आसपास का नज़ारा बहुत ही ख़ूबसूरत होता है। जिसकी वजह से लोग यहाँ पर आकर घूमना और समय बिताना पसंद करते हैं।
