नवरात्रि में लाल पाड़ साड़ी के साथ ऐसे करें मेकअप : Durga Puja Makeup Tips
चलिए जानते हैं कि दुर्गा पूजा में लाल पाड़ साड़ी के साथ आप मेकअप कैसे कर सकती हैं।
Durga Puja Makeup Tips: नवरात्रि की बात चले और बंगाल का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का त्यौहार बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं खास तरह की सफेद लाल पाड़ साड़ी पहनती हैं और मेकअप भी करती हैं। दुर्गा पूजा के दौरान किया जाने वाला मेकअप सेलेब्स से लेकर आम महिलाओं के बीच भी काफी पॉपुलर है। यदि इस दुर्गा पूजा पर आप लाल पाड़ साड़ी पहनने वाली हैं और आपको इसके साथ मेकअप करना नहीं आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताने वाले है कि ऐसी साड़ियों के साथ मेकअप कैसे किया जाता है।
Also read: नवरात्रि में खूबसूरत दिखने के लिए ट्राई करें ये कोरियन फेस पैक: Korean Navratri Face Pack
मेकअप बेस

अच्छे मेकअप के लिए उसका अच्छा बेस होना जरूरी है। इसके लिए आपके पास एक अच्छा प्राइमर होना चाहिए। आप अपने चेहरे के हिसाब से प्राइमर सेलेक्ट कर सकती हैं।लेकिन, ध्यान रखें कि प्राइमर ऐसा हो जो आपके ओपन पोर्स के साइज को कम कर सकें। फिर, अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन चुनें। अगर आप दिन में मेकअप कर रही हैं, तो बेस को हल्का रखें। मेकअप को लंबा टिकाने के लिए हल्का सा लूज पाउडर लगाएं। उसके बाद, फेस पर कॉन्टूर लाइंस को दिखाने के लिए कॉन्टूर पैलेट्स का उपयोग करें।
आंखों पर दे खास ध्यान

लाल पाड़ साड़ी के साथ दिन में आई मेकअप करने के लिए बेज या मैट ब्राउन जैसे सॉफ्ट शेड्स में आई शैडो और रात के लिए स्मोकी आईज़ मेकअप का ऑप्शन चुनें। इसके लिए आप स्मज-प्रूफ आई पेंसिल या लिक्विड लाइनर और मस्कारा खरीद सकती हैं। आप आंखों की ऊपरी और निचली दोनों वाटरलाइंस पर स्मज प्रूफ काजल लगाएं। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए निचली पलकों के बाहरी किनारों पर काजल लगाएं। अंत में पलकों पर मस्कारा लगाना न भूलें। आप चाहें तो न्यूड शेड का ग्लिटरी आई शैडो भी अपर आई लिड्स पर लगा सकती हैं।
लिपस्टिक

नवरात्रि पर अपने आप को लाल पाड़ साड़ी में खूबसूरत दिखाने के लिए आप रात में न्यूड या पीच कोरल लिप शेड और एक डीप रेड लिप शेड चुनें। अगर दिन में मेकअप कर रही हैं, तो कोई ब्राउन या न्यूड शेड लिपस्टिक लगाएं। इस तरह के शेड्स आपको किसी भी समय परफेक्ट दिखा सकते है।
बालों को दें नया लुक

दुर्गा पूजा के मौके पर आप मेकअप के बाद अपने बालों को संवारना बिल्कुल ना भूलें। अगर आप लाल पाड़ साड़ी पहन रही हैं, तो बालों को जुड़ा वाला लुक दे और उसमें आप फूल भी लगा सकते हैं। आप चाहे तो अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला भी रख सकती हैं।
एक्सेसरीज को ना करें इग्नोर
ऐसी साड़ी के साथ मेकअप को अधिक निखारने के लिए आप अपने आउटफिट से मैच करता हुआ कोई झुमका और चौड़ी डिज़ाइन वाली चूड़ियां पहन सकती हैं।
