Overview: 5.30 पर ही डिनर कर लेती हैं Anushka Sharma , जानें फायदे
Benefits of Eating Dinner Early: क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी फैमिली के साथ इन दिनों लंदन में हैं। वहीं एक्ट्रेस हाल ही में विराट कोहली और बच्चों को छोड़कर मुंबई आईं थी। बेबी को जन्म देने के 6 महीने बाद ही एक्ट्रेस काफी फिट नजर आईं। प्रेगनेंसी के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, लेकिन अनुष्का ने खुद को केवल 6 महीनों में ही फिर से पहले जैसा ट्रान्सफॉर्म कर लिया है।
Anushka Sharma Dinner Timing (Benefits of Eating Dinner Early): क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी फैमिली के साथ इन दिनों लंदन में हैं। वहीं एक्ट्रेस हाल ही में विराट कोहली और बच्चों को छोड़कर मुंबई आईं थी। बेबी को जन्म देने के 6 महीने बाद ही एक्ट्रेस काफी फिट नजर आईं। प्रेगनेंसी के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, लेकिन अनुष्का ने खुद को केवल 6 महीनों में ही फिर से पहले जैसा ट्रान्सफॉर्म कर लिया है।
5.30 पर ही करते हैं डिनर
स्लर्प फार्म के एक इवेंट में शामिल होने मुंबई पहुंची अनुष्का ने बताया कि वो अपनी लाइफस्टाइल और बच्चों की परवरिश को कैसे मैनेज कर रही हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि मां बनने के बाद उनका रूटीन काफी बदल चुका है। वो बेटी वामिका को 5:30 बजे ही डिनर करवा देती हैं। साथ ही एक्ट्रेस खुद और उनके पति भी इस रूटीन को फॉलो करते हैं। इससे उन्हें कई फायदे होते हैं।
आर्मी फैमिली के नियमों को करते हैं फॉलो
अनुष्का शर्मा आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उन्हें बचपन से ही अनुशासन से रहने की आदत है। अब एक्ट्रेस यही गुण अपने बच्चों को भी सिखा रही हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि जब भी वो खाना ना खाने की जिद्द करती थीं, तो उनके माता-पिता उन्हें डांटने की जगह प्यार से कहते थे कि बाद में खाना नहीं मिलेगा, जब भूख लगेगी। अब एक्ट्रेस इन्हीं तरीकों से अपने बच्चों का भी पालन-पोषण कर रही हैं।
अनुष्का ने बताए जल्दी डिनर के फायदे
एक्ट्रेस कहती हैं, उनकी बेटी वामिका को भी 5.30 डिनर करने की आदत हो चुकी है। एक्ट्रेस बताती हैं कि वो खुद भी वामिका के साथ डिनर करके जल्दी सो जाती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं, जल्दी सोने से नींद अच्छी आती है और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसके साथ ही सुबह उठने पर काफी फ्रेश फील होता है। अनुष्का कहती हैं, उनका पूरा परिवार इस रूटीन को फॉलो करता है।
जल्दी डिनर करने से क्या होता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो जल्दी डिनर करके सोने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इससे हेल्थ काफी अच्छी बनी रहती है।
- रात को जल्दी डिनर करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कहता है। इसके साथ ही इससे बॉडी में फैट भी नहीं जमता।
- जल्दी खाना खाने से पाचन शक्ति बेहतर होती है। इससे खाना अच्छे से पच जाता है। जल्दी डिनर करने वाले लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतें जैसे-गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या नहीं होती।
- जो लोग सूरज डूबने से पहले डिनर करते हैं, उन्हें चैन की नींद आती है। इससे आपको क्वालिटी स्लीप लेने में मदद मिलती है।
- समय से खाना खाकर सोने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है।
- इसके अलावा जिन लोगों को हार्ट बर्न की समस्या रहती है, उनके लिए भी जल्दी डिनर करना अच्छा साबित हो सकता है।
