Aditi Rao-Siddharth Wedding: बॉलीवुड के चर्चित कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ अपनी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। जहां फैंस को लग रहा था कि ये जोड़ी किसी शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग करेगी, वहीं अभिनेत्री ने अपनी शादी की जगह को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अदिति ने बताया कि वो और सिद्धार्थ 400 साल पुराने एक मंदिर में शादी के बंधन में बंधेंगे।
Also read: अदिति राव हैदरी के खास इयरिंग देख हो रहा हर कोई फ्लैट, ये है खास ट्रेंडी डिजाइंस: Celebrity Earrings
शाही परिवार से सम्बन्ध रखती हैं अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी, बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका जीवन सिर्फ रोमांचक फिल्मों तक ही सीमित नहीं है। उनकी व्यक्तिगत कहानी भी उतनी ही रोचक और रंगीन है। 1986 में हैदराबाद के एक शाही परिवार में जन्मी अदिति, दो शाही खानदानों की वारिस हैं। अदिति के खून में हैदराबाद के पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की शाही विरासत समाई हुई है। 1941 से 1869 तक हैदराबाद पर राज करने वाले इस खानदान की वारिस होने के नाते अदिति का बचपन शाही ठाठ-बाट में बीता होगा।
सिर्फ इतना ही नहीं, अदिति का संबंध बॉलीवुड की मशहूर व्यक्तित्व किरण राव से भी है। दोनों दक्षिण कन्नड़ के मशहूर लेखक पंजे मंगेश राव के वंशज हैं। यह रिश्तेदारी अदिति को दक्षिण भारत के एक और शाही खानदान से जोड़ती है। एक शाही परिवार की राजकुमारी से बॉलीवुड की एक चमकदार सितारा बनने तक का अदिति का सफर बेहद दिलचस्प है। उन्होंने अपने शाही अतीत को पीछे छोड़कर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
अदिति-सिद्धार्थ की शादी, 400 साल पुराने मंदिर में
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर रोमांचक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी और सिद्धार्थ की शादी एक 400 साल पुराने मंदिर के इर्द-गिर्द होगी। अदिति ने कहा कि यह मंदिर वानापर्थी में स्थित है और उनके परिवार के लिए बेहद खास है। इस तरह, यह जोड़ा अपनी शादी को एक पारंपरिक और धार्मिक अनुष्ठान के रूप में मनाना चाहता है। अदिति और सिद्धार्थ की मुलाकात 2021 में तेलुगु फिल्म ‘महा समुद्रम’ के सेट पर हुई थी और तब से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी के साथ चलिए इस 400 साल पुराने मंदिर के बारें में जानते हैं।
वानापर्थी का मंदिर
तेलंगाना के वनपर्थी में स्थित 400 साल पुराना मंदिर, जो अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है, अब एक और खास वजह से सुर्खियों में है। बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने इस पवित्र स्थान को अपनी शादी के लिए चुना है। इस प्राचीन मंदिर में, जो अपनी अद्वितीय वास्तुकला और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है, ये जोड़ी अपनी शादी की रस्में निभाएगी। यह निर्णय इस जोड़ी की परंपरा और संस्कृति के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाता है, और उनके फैंस के लिए यह एक अनोखा और विशेष पल होगा।
श्रीरंगपुर मंदिर
तेलंगाना राज्य के वानापर्थी जिले के पेब्बेर मंडल के श्रीरंगपुर गांव में स्थित यह प्रसिद्ध मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, जिसका इतिहास 400 साल पुराना है। मंदिर का वातावरण शांति और सौंदर्य से परिपूर्ण है, जो भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है। यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यहां हर साल करीब 300 शादियां और मुंडन जैसे शुभ कार्य संपन्न होते हैं। इस मंदिर में विवाह को अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है।
जानें मंदिर का इतिहास
श्रीरंगपुर गांव में स्थित श्री रंगनायक स्वामी मंदिर की स्थापना को लेकर एक रोचक किंवदंती प्रचलित है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु स्वयं विजयनगर के शासक कृष्णदेव राय के सपने में प्रकट हुए और उन्हें इस मंदिर में स्थापित मूर्ति के बारे में बताया। कृष्णदेव राय पहले श्रीरंगम के मंदिर से अत्यधिक प्रभावित थे और वैसा ही मंदिर अपने राज्य में बनवाने की इच्छा रखते थे। भगवान विष्णु ने सपने में उन्हें निर्देश दिया कि एक चील उन्हें उस स्थान तक ले जाएगी जहां उनकी मूर्ति स्थित है। अगले दिन राजा ने चील का पीछा किया, जो उन्हें कोठाकोटा और कण्वयापल्ली पहाड़ों के बीच ले गई, और वहां उन्हें भगवान की मूर्ति मिली। इसके बाद, राजा उस मूर्ति को लेकर वापस आए और रत्न पुष्करिणी झील के पास श्री रंगनायक स्वामी मंदिर का निर्माण करवाया।
