जन्माष्टमी पर करें मोर पंख से जुड़े ये वास्तु उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा: Morpankh Vastu Tips
ऐसे में चले जानते हैं कि आप जन्माष्टमी के मौके पर मोर पंख से अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं को कैसे दूर कर सकते हैं।
Morpankh Vastu Tips: भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी हर वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ती है। भगवान कृष्ण को कई चीजे प्रिय हैं उनमें से एक मोर पंख भी है, इसलिए जन्माष्टमी के मौके पर लोग कई तरह के मोर पंख से भगवान का श्रृंगार करते हैं। कहते हैं कि भगवान कृष्ण के मोर पंख से घर के कई वास्तु दोष खत्म किया जा सकते हैं। ऐसे में चले जानते हैं कि आप जन्माष्टमी के मौके पर मोर पंख से अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं को कैसे दूर कर सकते हैं।
Also read: भाई को राखी बांधते समय इन वास्तु शास्त्र के नियमों का जरूर करें पालन: Vastu Tips for Raksha Bandhan
आर्थिक संकट के लिए

शास्त्रों के अनुसार यदि आप या आपका परिवार लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उससे छुटकारा पाना चाहता है तो कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा करते समय पांच मोर पंख लें और भगवान कृष्ण की मूर्ति के पास इस मोर पंख को 21 दिन तक रहने दें। 21वें दिन इन्हें तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहेगी और धन लाभ के नए-नए रास्ते खुलने लगेंगे। इस उपाय को आजमाते वक्त ध्यान रखें कि आपको इसके बारे में किसी को भी बताना नहीं है।
घर का दोष दूर करने के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में किसी प्रकार का दोष लगा हुआ है या आपके घर निर्माण के समय किसी प्रकार की वास्तु से जुड़ी गलतियां हुई है तो उससे छुटकारा पाने के लिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा करते समय मोर पंख की भी पूजा करें और उस मोर पंख को घर के पूर्व दिशा में लगा दें। इससे आपके घर पर मंडराने वाला सभी वास्तु दोष दूर हो जाएगा।
राहु-केतु का नकारात्मक असर

कहते हैं कि जिस जातक की कुंडली में राहु केतु भारी रहता है उसके जीवन में नकारात्मक प्रभाव और समस्या खत्म होने का नाम ही नहीं लेती हैं। ऐसे में इस समस्या से जूझ रहे लोगों को जन्माष्टमी के दिन मोर पंख को बेडरूम में पश्चिम दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। इस उपाय से इन ग्रहों के दुष्प्रभाव से राहत मिलेगी। इसके अलावा जिंदगी में नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा।
बच्चों के लिए
यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं और वह अक्सर नींद में चौक कर उठ जाते हैं तो उनकी इस समस्या को दूर करने के लिए जन्माष्टमी के दिन मोर पंख लेकर बच्चों के सोने वाले स्थान या तकिया के नीचे रख दें। कम से कम आपको उस मोर पंख को 11 दिन तक बच्चों के तकिया के नीचे रखना है। इससे आपके बच्चों को जो बुरे सपने आते हैं वह आना बंद हो जाएंगे।
लड़ाई खत्म करने के लिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि पति-पत्नी के बीच हमेशा तनाव बना रहता है और बिना कारण झगड़े होते हैं तो जन्माष्टमी के दिन बेडरूम में मोर पंख लेकर पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगा दें। इस वास्तु उपाय को आजमाने से दांपत्य जीवन में जो भी समस्याएं चल रही हैं वह खत्म हो जाएगी और पति-पत्नी के बीच में प्रेम बढ़ेगा।
