Krishna Janmashtami 2023: हिंदू धर्म में सावन के महीने के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन और इसके बाद कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है। जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है। इस दिन बड़ा उत्सव मनाने के साथ ही व्रत भी रखा जाता है। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करने के साथ रात्रि जागरण भी किया जाता है। आपकों बता दें, इस साल जन्माष्टमी का पर्व 6 और 7 सितंबर को मनाया जाएगा।
ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण कलयुग में सभी की इच्छा पूरी करते हैं। जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने से और पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। आज हम आपकों इस लेख के द्वारा उन चीजों के बारे में बताएंगे जिसे घर लाने से श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही साथ घर में सुख समृद्धि बनी रहती है तो चलिए जानते हैं।
जन्माष्टमी के दिन घर लाएं ये 5 चीजें

लड्डू गोपाल
शास्त्रों में ऐसा कहा गया है की जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की मूर्ति या तस्वीर घर लाने से पति पत्नी का जीवन सुखमय रहता है। दोनों के बीच का प्रेम मजबूत होता है।
मोर पंख
शास्त्रों के अनुसार मोर पंख को श्री कृष्ण के माथे पर सजाया जाता है। ऐसा कहा जाता है की मासिक जन्माष्टमी के दिन मोर पंख घर लाने से घर में बरकत होती हैं। मोर पंख को घर में रखने से हमेशा सुख शांति बनी रहती है।
बांसुरी
शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है। ऐसा कहा जाता है की जन्माष्टमी पर बांसुरी घर लाने से वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। इसके साथ ही सौभाग्य प्राप्त होता है। पूजा के बाद बांसुरी को तिजोरी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहेगी।
वैजयंती माला
श्री कृष्णा गले में कमल के बीजों से बनी वैजयंती माला धारण करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि घर में वैजयंती माला लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन का आगमन होता है।
कामधेनु गाय
शास्त्रों में ऐसा कहा गया है की जन्माष्टमी के दिन कामधेनु गाय की मूर्ति या तस्वीर को घर लाने से कारोबार और करियर में बहुत तरक्की होती है। कामधेनु गाय की प्रतिमा या तस्वीर को ईशान कोण में रखें। इससे भाग्य में वृद्धि होगी।
