रक्षाबंधन पर करें ये 5 अचूक उपाय, खुल जाएगी भाई और बहन दोनों की किस्मत: Raksha Bandhan 2024 Upay
Raksha Bandhan 2024 Upay

Overview:

रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। इस शुभ दिन पर किए गए कुछ उपाय न सिर्फ भाइयों, बल्कि बहनों के भाग्य का भी उदय कर सकते हैं।

Raksha Bandhan 2024 Upay: भाई बहन के प्यार के बंधन का त्यौहार रक्षाबंधन 19 अगस्त, 2024 के दिन मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार राखी का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। इस शुभ दिन पर किए गए कुछ उपाय न सिर्फ भाइयों, बल्कि बहनों के भाग्य का भी उदय कर सकते हैं। माना जाता है कि इस पवित्र दिन पर किए गए जप, तप, पूजा और दान का विशेष फल मिलता है। ऐसे में बहन की ओर से किए गए कुछ उपाय भाई की जिंदगी में खुशहाली ला सकते हैं।  

Raksha Bandhan 2024 Upay-रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा के दुर्लभ संयोग के साथ आता है।
Prepare a collection of The festival of Raksha Bandhan falls with the rare coincidence of Shravan Shukla Purnima.

रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा के दुर्लभ संयोग के साथ आता है। इस दिन बहनों को भाइयों को राखी बांधने से पहले व्रत रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे भाइयों और बहनों दोनों को लाभ मिलता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षाबंधन पर राखी हमेशा पूरे विधि विधान के साथ बांधनी चाहिए। इस दिन पितृ तर्पण, ऋषि तर्पण और ऋषि-पूजन का भी विशेष महत्व होता है। इससे पितृ दोष दूर होते हैं। साथ ही पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इससे जीवन की परेशानियां, दुख और संकट दूर होते हैं। ऐसा करने से भाई-बहन दोनों का भाग्योदय होता है।  

अगर आपका भाई किसी आर्थिक या मानसिक परेशानी में है तो रक्षाबंधन पर किया गया एक उपाय उसके काम आ सकता है। कई बार ऐसा नजर दोष  के ​कारण होता है। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन आप फिटकरी का एक टुकड़ा लें। अब अपने भाई के सिर से लेकर पैर तक इसे सात बार वारे। फिर इसे चौराहे पर फेंक दें। आप इस टुकड़े को चूल्हे पर रखकर जला भी सकती हैं। इससे भाई पर लगा नजर दोष तुरंत हट जाता है और आपके भाई के जीवन में खुशहाली लौट आएगी।  

कई बार बहन भाइयों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में चाहते हुए भी वे मिल नहीं पाते। इस स्थिति में बहनों को रक्षाबंधन के दिन भगवान हनुमान को राखी बांधनी चाहिए। इससे बहन-भाई के बीच की खटास दूर होती है। साथ ही रक्षाबंधन पर भगवान गणेश को भी रक्षा सूत्र जरूर बांधना चाहिए।  

बहन-बेटी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में राखी पर किया गया एक उपाय भाई की दरिद्रता दूर कर, उसपर धनवर्षा कर सकता है। इसके लिए आप अपनी बहन से एक गुलाबी कपड़े में एक रुपए का सिक्का, अक्षत और सुपारी रखवाएं। इसमें गांठ बांधकर, इसे दाएं हाथ से ग्रहण करें। अपनी बहन को शगुन, वस्त्र और मिठाई भेंट करें। अब इस गुलाबी वस्त्र को आप अपनी तिजोरी में रख लें। आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

रक्षाबंधन का पर्व पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ नजर आता है। अगर आपके भाई को चंद्र दोष है तो इस दिन इसे आसानी से दूर किया जा सकता है। इस दिन बहनों को अपने भाई के लिए चंद्रमा यानी चंद्र देव का पूजन करना चाहिए। इससे चंद्र दोष दूर होने के साथ ही आर्थिक संकट भी दूर होगा। आपके भाई के जीवन में संपन्नता और खुशहाली आएगी। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...