शुगर बढ़ने पर रात के समय दिखते हैं ये 4 संकेत, साधारण समझने की न करें गलती: High Blood Sugar Signs
High Blood Sugar Signs

शुगर बढ़ने पर रात के समय दिखते हैं ये 4 संकेत, साधारण समझने की न करें गलती

High Blood Sugar Signs : शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर रात के समय कई तरह के लक्षण दिखते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से-

High Blood Sugar Signs: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जब किसी व्यक्ति को डायबिटीज होता है, जो उसका शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है। इसका उतना उपयोग नहीं कर पाता जितना करना चाहिए। इसकी वजह से आपके शरीर में ग्लूकोज का स्तर काफी ज्यादा हो जाता है। इससे शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। शरीर में शुगर लेवल हाई होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देकर स्थिति में सुधार किया जा सकता है। मुख्य रूप से रात के समय ब्लड शुगर बढ़ने पर कई तरह के संकेत नजर आ सकते हैं। इन संकेतों पर ध्यान देकर आप अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं रात के समय ब्लड शुगर बढ़ने के क्या हैं संकेत?

Also read: स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी बातें, रखें ख्याल

High Blood Sugar Signs
Thirsty

शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर कुछ लोगों को काफी ज्यादा प्यास लगने लगती है। ऐसी स्थिति में मरीजों को बार-बार उठना पड़ता है। अगर आपको बार-बार प्याज लग रहा है, तो एक बार अपने एक्सपर्ट से सलाह लेकर अपना ब्लड शुगर चेक कराएं। ताकि आप अपनी स्थिति में समय पर सुधार कर सकें।

शरीर में ब्लड शुगर हाई होने पर मरीजों का काफी ज्यादा पेशाब आने लगता है। ऐसे में रातों की नींद खराब हो सकती है। अगर आपको भी इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार ब्लड टेस्ट तराएं। ताकि स्थिति का समय पर पता चल सके।

Peeing
Peeing

रात के समय कई बार आंखें धुंधली नजर आने लगती है। यह परेशानी काफी गंभीर हो सकता है। यह संकेत डायबिटीज का काफी गंभीर संकेत माना जाता है। अगर आपके शरीर में इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तुरंत अपनी जांच कराएं। ताकि स्थिति ज्यादा गंभीर न हो सके।

Elergy in Eyes
Allergy in Eyes

ब्लड शुगर बढ़ने पर सोते समय पैर काफी ज्यादा सुन्न हो जाते हैं। ऐसे संकेत अक्सर रात के समय काफी ज्यादा नजर आते हैं। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज कराएं। ताकि स्थिति गंभीर होने से बच सके।

शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने पर तुरंत जांच कराने की जरूरत होती है, ताकि समय पर इलाज हो सके। वहीं, अगर आपका ब्लड शुगर बढ़ गया है, तो ऐसे में अपने लक्षणों को इग्नोर करने से बचें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...