बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए केला और शिया बटर से बनाएं हेयर पैक: Banana and Shea Butter Hair Pack
बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए आप इस हेयर पैक का हफ्ते में एक बार इस्तेमाल जरूर करें।
Banana and Shea Butter Hair Pack: बारिश के मौसम में वातावरण में नमी और उमस काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसकी वजह से बालों में कई सारी समस्याएं होने लगती है। बालों में नमी मौजूद होने की वजह से बाल फ्रिजी हो जाते है, जिसके कारण बालों की नैचुरल चमक खो जाती है। बारिश में नमी बढ़ने की वजह से बालों में पसीना ज्यादा आता है, जिसकी वजह से डैंड्रफ और खुजली की समस्या शुरू हो जाती है। स्कैल्प पर ज्यादा पसीना जमने की वजह से बैक्टीरिया और फंगस का विकास शुरू हो जाता है। ऐसे में बालों की नमी को कम करने के लिए हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते है। इसलिए आ हम एक ऐसा ही हेयर पैक लगाने वाले है, जो इस मौसम में आपके बालों को हाइड्रेट रखने में मदद करेंगा, तो चलिए जानते है, हेयर पैक बनाने के बारे में।
Also read: कर्ली हेयर में स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करते हुए इन टिप्स का रखें ध्यान
केले और शिया बटर से हेयर पैक: Banana and Shea Butter Hair Pack

सामग्री
- 2 पका हुआ केला
- 2 चम्मच नारियल का तेल
- 2 चम्मच शिया बटर
- 1 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- केले और शिया बटर से हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले केले को छिलकर एक कटोरी में डाल लें।
- फिर चम्मच की मदद से इसे मैश कर लें। अब एक बाउल में गर्म कर लें।
- अब एक कटोरी में शिया बटर डालकर गर्म पानी में पिघलने के लिए रख दें।
- जब शिया बटर पिघल जाएं, तो इसे मैश किए हुए केले में डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें नारियल तेल डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद भी डाल लें और अच्छे से मिलाकर हेयर पैक तैयार कर लें।
- अब इस हेयर पैक को बालों में अच्छे से अप्लाई कर लें।
- जब हेयर पैक अच्छे से सुख जाएं, तो बालों को शैंम्पू से धो लें।
- इस मौसम में इस हेयर पैक को हफ्ते में एक बार जरूर इस्तेमाल करें।
केले और शिया बटर से बने हेयर पैक के फायदे

- केला और शिया बटर बालों को गहराई से पोषण प्रदान करता है।
- शिया बटर में मौजूद विटामिन-ए और ई जैसे पोषक तत्व बालों को टूटने से बचाते है।
- केला और शिया बटर के हेयर पैक से स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
- ये हेयर पैक स्प्लिट एंड्स को भी कम करने में मदद करता है।
- नारियल तेल और शहद बालों की ग्रोथ बढ़ा जाता है।
- इस मौसम में इस हेयर पैक को आप हफ्ते में 1 बार का इस्तेमाल जरूर करें।
