मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है गोवा
मानसून के सीजन में गोवा घूमने के कई फायदे हैंI यहाँ आपको चारों तरफ हरियाली तो नजर आती ही है, साथ ही आपकी जेब को भी फायदा पहुंचता हैI
Goa in Monsoon Season: मानसून में अधिकांश लोग घूमने जाना पसंद नहीं करते हैं, उन्हें लगता है कि मानसून में घूमने जाने पर वे एन्जॉय कम करेंगे और उन्हें परेशानी ज्यादा होगीI अगर हम आपसे कहें कि आप मानसून में गोवा घूमने के लिए जाएँ, यहाँ आप घूमने का मजा तो लेंगे ही, साथ ही साथ आपको कई फायदे भी होंगे, तो आपको हमारी बातों पर बिलकुल भी यकीन नहीं होगाI पर यह सच है, मानसून के सीजन में गोवा घूमने के कई फायदे हैंI यहाँ आपको चारों तरफ हरियाली तो नजर आती ही है, साथ ही आपकी जेब को भी फायदा पहुंचता हैI आइए जानते हैं कि मानसून में गोवा घूमने जाना क्यों बेस्ट हैI
Also read : मानसून में आपका इंतजार करेंगी ये खूबसूरत डेस्टिनेशन
किराया हो जाता है सस्ता

अधिकतर पर्यटक मानसून के मौसम में गोवा से दूरी बना लेते हैं, उन्हें लगता है कि बारिश के मौसम में गोवा जाकर वे क्या ही करेंगेI लेकिन मानसून के दौरान गोवा जाने पर डबल फायदा होता हैI मानसून में गोवा की फ्लाइट्स काफी सस्ते दामों में मिल जाती हैं, जिससे आप कम पैसों में ही आराम से गोवा घूम कर आ सकते हैंI
मिलते हैं सस्ते होटल्स

अगर आप पीक सीजन में गोवा घूमने के लिए जाते हैं तो यहाँ भीड़ होने के कारण होटल्स का किराया भी बढ़ जाता है और आपको काफी महंगे दामों पर होटल मिलते हैंI चूंकि मानसून का सीजन ऑफ सीजन होता है, इस समय ज्यादा लोग यहाँ नहीं आते हैं, इसलिए इस समय होटल खाली रहते हैं जिससे आपको सस्ते दामों पर अच्छे होटल मिल जाते हैंI
कम भीड़ मिलती है

मानसून में गोवा घूमने के लिए बहुत कम लोग आते हैं, जिसकी वजह से यहाँ बहुत ज्यादा भीड़ नहीं होती हैI आप आराम से बीच पर पूरी प्राइवेसी के साथ एन्जॉय कर सकते हैंI
फेस्टिवल का लुफ्त

मानसून के समय गोवा में कई फेस्टिवल आयोजित किए जाते हैं, जैसे फर्टिलिटी फीस्ट ऑफ साओ जोआओ या सेंट जॉन बापिस्ट, सेंट पीटर्स, मड फेस्टिवल इत्यादिI ये सभी फेस्टिवल काफी मजेदार और अलग तरह के होते हैंI इसके अलावा यहाँ अगस्त के महीने में दीवर आईलैंड पर बोंदेरम फेस्टिवल भी मनाया जाता हैI यह फेस्टिवल परेड और कई तरह के झंडों के साथ निकलता है, जिसे देखने का अनुभव बहुत ही खास होता हैI
सी-फूड मिलता है सबसे अच्छा

अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं और आपको मछली खाना बहुत अच्छा लगता है तो आप मानसून के सीजन में गोवा घूमने जरूर जाएँ, क्योंकि इस समय गोवा में सबसे ताजी और अच्छी मछलियां मिलती हैं, इसका स्वाद आपको कहीं भी नहीं मिलेगा और आप उंगलियाँ चाटने पर मजबूर हो जाएंगेI
ट्रैकिंग के लिए है बेस्ट
मानसून के मौसम में गोवा की प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती हैI आप इस मौसम में यहाँ कई सारे शानदार ट्रेक कर सकते हैंI मानसून के समय आप दूधसागर वाटरफॉल ट्रेक, पाली वाटरफॉल ट्रेक, सोनसोगोर ट्रेक, उड़ान डोंगोर ट्रेक और इसके अलावा भी आप काफी सारे ट्रेक कर सकते हैं, जो आपके गोवा ट्रिप को यादगार बनाएगाI
