यह कूल है, स्टाइलिश है, अपनी सुंदर नाभि दिखाने का बढ़िया तरीका है लेकिन जब पेट बढ़ने लगेगा तो? तो क्या आपको अपनी बैली रिंग निकालनी होगी? वैसे यह जगह सूजी हुई या संक्रमित नहीं होनी चाहिए। यह वो स्थान है जहां से आप अपनी मम्मी से जुड़ी थीं। शिशु से इसका कोई नाता नहीं है यानी नाभि छेदन से आपके शिशु को कोई तंगी नहीं होगी। उसके जन्म या ऑपरेशन के समय भी कोई परेशानी नहीं होगी।
लेकिन जब आपका पेट बढ़ेगा तो यह बैली रिंग कपड़ों में फंस सकता है या आपको चुभ सकता है। अगर आप इसे उतारना चाहती हैं तो कुछ दिन बाद रिंग को छेद में से घुमा लिया करें वरना वह बंद हो जाएगा। यदि पहन कर रखना चाहती हैं तो टैफ्लॉन से बना रिंग पहनें जो लोचदार होता है।
यदि गर्भावस्था में नाभिछेदन करवाना चाहती हैं तो ऐसा न करें। इसे डिलीवरी के बाद ही कराएं। गर्भावस्था में त्वचा में छेद करवाना अच्छी बात नहीं है क्योंकि इसे संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें –
कुछ इस तरह से करें गर्भावस्था में शुष्क त्वचा की देखभाल Dry Skin During Pregnancy
जानें गर्भावस्था में एक्ज़ीमा से बचने के अचूक उपाए How To Deal With Eczema During Pregnancy
डिलीवरी के बाद ऐसे पाएं पहले जैसा फिगर After Delivery Maintain Your Body Shape
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
