वैसे तो मां बेटी का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें पूरी तरह से पारदर्शिता ज़रूरी है लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जो भूलकर भी बेटियों को अपनी मां से नहीं छिपानी चाहिए। आइए जानें क्या हैं वो बातें –
स्कूल और कॉलेज की बातें
बेटियों को उनके स्कूल या कॉलेज की सारी बातें आपनी मां से ज़रूर शेयर करनी चाहिए क्योंकि हो सकता है कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा हो लेकिन वो समझ न पा रही हों। जैसे किसी टीचर या अन्य एम्प्लॉई का व्यवहार। यही नहीं अपनी सभी दोस्तों के बारे में मां से बातें जरूर साझा करनी चाहिए। उनकी उम्र का तजुर्बा ये बताने में मदद करेगा कि कौन से दोस्त आपके सही हैं और कौन से गलत।
अपनी लव लाइफ
सभी की ज़िंदगी में कभी न कभी ऐसा समय आता है जब कोई अच्छा लगने लगता है। ये बात लड़कियों को सबसे पहले अपनी मां से शेयर करनी चाहिए क्योंकि मां हर हाल में किसी भी सहेली से ज्यादा अनुभवी होती है और सही और गलत की पहचान कर सकती है। मां इस बात को ठीक से पहचान सकती है कि बेटी ने अपने लिए सही पार्टनर चुना है या नहीं। यदि बेटियां अपनी मां से ये बात छिपाती हैं तो वो गलत रास्ते में भी जा सकती हैं।
करियर के बारे में
बेटियों को अपनी मां से अपने करियर संबंधी बातें ज़रूर शेयर करनी चाहिए। उन्हें अपने सपनों के बारे में बताना चाहिए क्योंकि मां ही होती है जो बेटी का भविष्य निखारने में उसका पूरा सहयोग करती है। साथ ही करियर संबंधी सलाह भी बेटी को देती है।
रिश्तेदारों का व्यवहार
कई बार ऐसा भी होता है कि बढ़ती हुई बेटियों को कोई करीबी रिश्तेदार गलत नज़र से देखता है और बेटियां इस बात को समझते हुए भी अपनी मां से सिर्फ रिश्ता टूटने के डर से छिपाती हैं। जबकि उनका ऐसा करना गलत है , बेटियों को अपने हर एक रिश्तेदार का व्यवहार अपनी मां से ज़रूर शेयर करना चाहिए। जिससे मां अपनी बेटी के लिए कोई सही उपाय ढूढ़ सके।
वर्क प्लेस की बातें
बेटियां जब ऑफिस जाने लगती हैं तब उन्हें ऐसा लगने लगता है कि वो बहुत बड़ी हो गई हैं और इसी सोच की वजह से ऑफिस की सारी बातें अपनी मां को नहीं बताती हैं। बेटियों का ऐसा करना गलत होता है क्योंकि ऑफिस में भी उनके साथ कभी कुछ कोई गलत व्यवहार हो सकता है। जिसका प्रभाव उनकी निजी ज़िंदगी में भी पड़ता है।
ये भी पढ़ें –
