सर्व- 2 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय- 5-7 मिनट
1. रगड़ा पैटीज़
सामग्री-
- आलू टिक्की (मार्केट में उपलब्ध) – 2 पीस
- छोले (पहले से बनाए हुए)- 1 कप
- ईमली की चटनी- स्वादानुसार
- प्याज (बारीक कटे हुए) – 2 टेबलस्पून
- टमाटर (बारीक कटे हुए) – 1 टेबलस्पून
- हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) -1
- हरी धनिया (बारीक कटी हुई) – 1/2 टेबलस्पून
विधि-
- कढ़ाई में आलू टिक्की को 3 मिनट के लिए डीप फ्राई करें।
- सर्विंग प्लेट में फ्राई की हुई आलू टिक्की रखें ।
- ऊपर से गरम छोले डालें।
- छोले के ऊपर प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, ईमली की चटनी और हरी धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।
2. पोटेटो चीज़ कैनेपी

सर्व- 4 तैयारी में समय- 5 मिनट बनने में समय- 10 मिनट
सामग्री –
- पटेटो चीज़ षॅाट्स(बाज़ार में उपलब्ध) – 5
- पार्स्ले (ताज़ा) – 1 गड्डी
- चीज़ स्लाइस- 1
- आनानास – 1 स्लाइस
- 1000 आइलैंड ड्रेसिंग (बाज़ार में उपलब्ध)- 2 टेबलस्पून
- आलिव्स (काले) – सजाने को लिए
- लाल शिमला मिर्च (बारीक कटे हुए) – सजाने को लिए
विधि-
- आनानास और चीज़ स्लाइस को 1/2 इंच लंबे टुकड़ों में काटे लें।
- अब पटेटो चीज़ षॅाट्स को ढाई मिनट के लिए 175 डिग्री सेल्सियस पर डीप फ्राई करें। कढ़ाई में बना रही हों तो 3-4 मिनट के लिए डीप फ्राई करें।
- लंबाई में बीच से काटकर आधा-आधा कर दें।।
- हर पीस के ऊपर पार्स्ले की पत्तियां रखें।
- ऊपर से चीज़ स्लाइस और उसके ऊपर आनानास का स्लाइस रखें।
- इसके ऊपर 1000 आइलैंड ड्रेसिंग लगाएं और आलिव्स व शिमला मिर्च से सजाकर सर्व करें।
3. पटैटो बाइट्स मुम्बई चाट

सर्व- 4 तैयारी में समय- 7-10 मिनट बनने में समय- 5 मिनट
सामग्री-
- फ्रोज़न चिली गार्लिक पटैटो बाइट्स (मार्केट में उपलब्ध) – 13- 14 पीस
- प्याज (बारीक कटे हुए) – 2 टेबलस्पून
- टमाटर (बारीक कटे हुए) – 1 टेबलस्पून
- हरी धनिया (बारीक कटी हुई) – 2 टेबलस्पून
- चाट मसाला- चुटकीभर
- काला नमक- चुटकीभर
- ईमली की चटनी- 1 टीस्पून
- पुदीने की चटनी- 1 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर- चुटकीभर
- नींबू का रस- 1 टीस्पून
- हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – स्वादानुसार
विधि-
- चिली गार्लिक पटैटो बाइट्स को 3 मिनट के लिए डीप फ्राई कर लें।
- एक बोल में सभी सामग्री मिला लें।
- इस मिश्रण में फ्राई किए हुए पटैटो बाइट्स को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- हरी धनिया से गार्निश कर सर्व करें।
4. स्मोक्ड फ्राइज़

सर्व- 4 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय- 10 मिनट
सामग्री –
- बीबीक्यू सॅास (फन फूड्स)-1 टेबलस्पून
- साल्सा सॅास- 1 टेबलस्पून
- बटर- 1 टेबलस्पून
- रिफाइन्ड ऑयल- 1 टीस्पून
- लहसुन (बारीक कटे हुए) – 1 टीस्पून
- प्याज (बारीक कटे हुए) – 1 टेबलस्पून
- नमक- 1/4 टीस्पून
- रेड चिली फ्लेक्स – 1/2 टीस्पून
- काली मिर्च (ताजा दरदरी पिसी हुई) – 1/8 टीस्पून
- सीस्ती या सेज के पत्ते- 1/4 टीस्पून
- चीज़ (कद्दुकस की हुई) – 1/3 कप
- 9 एमएम फ्रेंच फ्राइज- 150 ग्राम
- कॅार्न फ्लोर- 1 टेबलस्पून
- पानी- 1 टेबलस्पून
विधि-
- फ्रेंच फ्राईज़ को कॅार्न फ्लोर और पानी से कोट करें।
- कढ़ाई में तेल गरम करें और फ्राइज़ को सुनहरा होने तक मद्धम आंच में फ्राई करें।अगर आप फ्रायर यूज़ करती हैं, तो 3 मिनट के लिए 175 डिग्री सेल्सियस पर फ्राई करें।
- पैन में बटर और तेल गरम करें। लहसुन डालकर सुनहरा होने तक चलाएं।
- प्याज डालकर गुलाबी होने तक पकाएं। बीबीक्यू सॅास, साल्सा सॅास, नमक , चिली फ्लेक्स और काली मिर्च डालें।
- इसमें तले हुइ फ्राइज़ और सेज के पत्ते डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गरमा-गरम परोसें।
