आंखों के डार्क सर्कल से यदि आप पाना चाहते हैं छुटकारा तो अपनाएं ये नेचुरल तरीके–
आंखें किसी भी व्यक्ति की पूरी पर्सनालिटी का आईना होती हैं और डार्क सर्कल ,हेल्थ का. डार्क सर्कल होने के कारण हो सकते हैं .जैसे पूरी नींद और सही डाइट ना लेना, तनाव, कंप्यूटर पर घंटों लगातार काम करना और ज्यादा नमक खाना . यह जेनेटिक कारणों और एजिंग की वजह से भी होते हैं.
हालांकि रोजाना इनका ख्याल कर इन्हें कम किया जा सकता है. ज्यादा पानी पीने से समस्या से बचा जा सकता है. वहीं कुछ नुस्खे अपनाकर भी इनसे छुटकारा पाया जा सकता है और आंखों को बनाया जा सकता है आकर्षक और उज्जवल.
रिमेडी नंबर वन
सामग्री
6 भीगे हुए बादाम
दूध
एक चुटकी केसर
विधि
बदामा को रात भर पानी में भिगोकर रखें. इसके छिलके निकाल दें .बादाम को चुटकी भर केसर के साथ, दूध डालकर पीस लें .ताकि अच्छा बारीक पेस्ट तैयार हो जाए. अब इस पेस्ट को आंखों के आसपास 10 मिनट के लिए लगाएं। दूध में डुबोकर कॉटन से आंखों के पेस्ट को साफ करें। फिर पानी से धो लें।
रिमेडी नंबर 2
सामग्री
आधी ककड़ी
आधा आलू
आधी गाजर
विधि
सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को थक्के के रूप में आई लिड्स पर रखें ।अच्छे रिजल्ट के लिए दिन में दो बार ऐसे लगाएं। फिर ठंडे पानी से इसे धो ले।
सादर धन्यवाद .
