Smriti Khanna Pregnancy News: फ़िल्मी दुनिया में खुशियों की बहार लगातार आ रही हैं। अभी हाल ही में बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के प्रेग्नेंट होने की न्यूज मीडिया में आई थी। वहीं अब फ़िल्मी दुनिया को एक और गुड न्यूज मिली है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक छोटे पर्दे के मशहूर शो ‘बालिका वधु’ फेम अभिनेत्री ‘स्मृति खन्ना’ दूसरी बार माँ बनने वाली हैं। आपको बता दें कि स्मृति खन्ना के पति फेमस यूट्यूबर ‘गौतम गुप्ता’ हैं, और इनके साथ स्मृति गुप्ता ने टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। इन दोनों की खास केमिस्ट्री के कारण ही शो बेहद कम समय में पूरी दुनिया में पॉपुलर हो गया था। स्मृति खन्ना फ़िलहाल 33 साल की हैं, ऐसे में दूसरी बार उनके माँ बनने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। हालाँकि उनके सभी फैंस उनके आने वाले बेबी को लेकर उत्साहित हैं।
Also read : टीवी के वो 5 सीरियल जिन्होंने समाज को दिखाई नयी राह: Famous TV Serials
बेबी बम्प की फोटो इंस्टाग्राम पर की शेयर
‘बालिका वधु’ फेम एक्ट्रेस ‘स्मृति खन्ना’ ने अपने दूसरी बार माँ बनने की खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिये दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बम्प की तस्वीर सोशल मीडिया पर देते हुए कैप्शन में लिखा ‘हमारे इस मुश्किल भरी जिंदगी के बाद अब एक नए सदस्य की एंट्री होने जा रही है। बेटी अनायका उसकी बड़ी बहन और हमारा लुकास हमारे होने वाले बच्चे का बड़ा भाई बनेगा।’ इस तस्वीर को पोस्ट करते समय अभिनेत्री स्मृति खन्ना ने अपने पति और यूट्यूबर गौतम को कोलैब में रखा है। वहीं स्मृति खन्ना द्वारा अपलोड किये गए फोटो में उनकी बेटी अनायका उनके बेबी बम्प के गले लगी हुईं हैं। जबकि स्मृति के पति बेबी बम्प को पकड़े हुए हैं। तस्वीर में अभिनेत्री स्मृति खन्ना का पेट डॉग लुकास भी नजर आ रहा है, लुकास का गला प्यार से अभिनेत्री और उनके पति गौतम ने अपने हाथों में पकड़ रखा है।
2017 में हुई थी शादी
‘बालिका वधु’ फेम अभिनेत्री ‘स्मृति खन्ना’ ने ‘ये है आशिकी’, ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’, आदि टीवी शो में बतौर एक्ट्रेस काम किया है। उनके पति गौतम गुप्ता से उनकी मुलाकात ‘मेरी आशिकी तुमसे हुई’ के सेट पर हुई थी। जिसके बाद गौतम गुप्ता और स्मृति खन्ना ने साल 2017 में शादी कर ली थी। शादी के बाद इन दोनों ने यूट्यूब पर ‘मिस्टर एंड मिसेज जीजी’ नाम से चैनल बनाया है, जिस पर ये कपल डेली ब्लॉग अपडेट करते हैं। स्मृति खन्ना पहली बार माँ लाकडाउन के समय सन 2020 में बनी थीं। उस समय अभिनेत्री स्मृति खन्ना ने अपनी पहली बेटी ‘अनायका’ को जन्म दिया था।
