फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ जल्द रिलीज़ होने वाली है। हालांकि ये फिल्म अपने स्टोरी लाइन और मुख्य किरदार शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के लुक की वजह से ज्यादा चर्चित हो रही है, लेकिन इस फिल्म का इंतजार कुछ ऐसे लोग भी कर रहे हैं जो कभी शाहिद और करीना कपूर की जोड़ी के फैन थे और इन दोनों को एक ही फ्रेम में देखना उनके लिए सुखद एहसास से का नहीं होगा।

 

                         करीना और शाहिद की पुरानी तस्वीर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बता दें कि इस फिल्म में लंबे समय के बाद शाहिद कपूर और करीना कपूर के फैन्स इन दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। इसके पहले इन दोनों ने साथ में साल 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ की थी। इसी फिल्म के रिलीज़ के आसपास इन दोनों के तीन सालों तक चले सीरियस रिलेशनशिप में विराम भी लगा था। करीना फिल्म ‘टशन’ के सेट पर सैफ अली खान के साथ ज्यादा नज़र आ रही थी जबकि शाहिद के साथ विद्या बालन का नाम जुड़ने लगा था। हालांकि इसी सबके बीच इन दोनों की बंद पड़ी फिल्म ‘मिलेंगे-मिलेंगे’ को भी रिलीज़ किया गया, लेकिन इस फिल्म को लोगों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। 

 

 

 

 

 

 

 

 

फिल्म ‘उड़ता पंजाब’  17 जून को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर और आलिया भट्ट के अलावा पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। 

देखिए फिल्म का ट्रेलर-

YouTube video

 

 

ये भी पढ़े-

रीयल दलबीर कौर से जब मिली ‘सरबजीत’ की दलबीर

कपिल का उड़ाया मजाक सानिया मिर्जा और फराह खान ने

बिग बी की ‘टीई3एन’ है इमोशनल थ्रिलर, देखिए ट्रेलर

 

आप हमें  फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।