स्टार किड अनन्या पांडे अपनी फिल्मों के लिए तो मशहूर नहीं हो पा रही हैं। लेकिन अपने फैशन सेंस को लेकर लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर वह अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसके कारण वो दिन पर दिन चर्चा में बनी हुई हैं। 
जी हां, अभी हाल ही में अनन्या पांडे ने अपनी बेस्ट फ्रेंड और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट की और इस दौरान अनन्या की बार्बी पिंक शॉर्ट ड्रेस काफी चर्चा में रही।
अनन्या ने पिंक कलर की लेटेक्स मैटीरियल की, स्लीवलेस और बेहद शाइनी शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। इस बॉडी हगिंग ड्रेस में अनन्या ने पार्टी में तो सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा ही, लेकिन साथ ही सोशल मीडिया पर भी सुर्खिया बटौर रही हैं। 
View this post on Instagram

kinda shady, but always a lady 😛 (PS. my captions are not getting better in 2020 😁) #NewYear #SameMe

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on

हालांकि सुर्खियों बटोरने की वजह उनकी ड्रेस का कलर या डिजाइन नहीं बल्कि उसकी कीमत है। दरअसल अनन्या की यह ड्रेस oh polly ब्रैंड की है जिसकी कीमत सिर्फ 44 डॉलर्स यानी 3100 रुपये है। यही वजह है कि कम कीमत वाली ड्रेस को पहनने की वजह से अनन्या सोशल मीडिया पर इन दिनों छाईं हुईं है। 
लेटेक्स मैटीरियल की ड्रेस पहन कर अनन्या लग तो बहुत प्यारी रही हैं लेकिन उसके प्राइज ने सभी को चौंका दिया है। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि सेलिब्रिटीज लाखों की ही ड्रेसेस वियर करते हैं ऐसे में अगर कोई कम रुपयों की ड्रेस पहनने तो फैंस का चौंकना तो लाज़मी है। खैर इसमें कोई बुराई भी नहीं है।