स्टाइल के मामले में अनन्या पांडे को कड़ी टक्कर देती हैं चचेरी बहन अलाना पांडे: Alanna Fashion Tips
Alanna Panday Wedding Style

Alanna Fashion Tips: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का हॉट और सिजलिंग ड्रेसिंग स्टाइल हर किसी को इंप्रेस कर देता है। ये खूबसूरत एक्ट्रेस चाहे इंडियन आउटफिट्स पहने या फिर वेस्टर्न ड्रेसेेज हर किसी में कमाल कर देती है। हाल ही में अनन्या अपनी कजिन सिस्टर अलाना पांडे की वेडिंग में शामिल हुईं। इस शादी में भी अनन्या के लुक ने कमाल कर दिखाया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और डांस वीडियो वायरल होते ही वो इंटरनेट पर छा गईं। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि अनन्या की कजिन अलाना भी फैशन के मामले में किसी से पीछे नहीं है।

यह भी देखे-इस नवरात्रि 9 दिनों तक सेलेब्स की तरह करें खुद को स्टाइल, दिखेंगे सबसे अलग: Navratri Style

Alanna Fashion: पेशे से मॉडल हैं अलाना

लाॅस एंजिल्स में रहने वाली अलाना चिक्की पांडे और फिटनेस एक्सपर्ट डीन पांडे की बेटी हैं। चिक्की, चंकी पांडे के भाई हैं। अलाना पेशे से एक मॉडल हैं। और उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर से हाल ही में शादी की है।  संगीत की बात हो या फिर हल्दी, ब्राइडल लंच और शादी की, अलाना ने अपनी शादी के लिए बहुत ही लाइट थीम रखी। अधिकांश फंक्शन्स की थीम व्हाइट, आइवरी और पेस्टल शेड थे। ये काफी राॅयल लग रहे थे। खास बात ये थी कि अलाना ने हर फंक्शन के लिए एक थीम के अनुसार अपनी ड्रेसेज चुनी थीं। 

सफेद जोड़े में दिखीं परी सी खूबसूरत

अलाना ने अपनी वेडिंग के खास दिन के लिए व्हाइट ब्राइडल लहंगा चुना। इस लहंगे में अलाना किसी परी से कम खूबसूरत नहीं लग रही थीं। सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए इस लहंगे पर बहुत ही सुंदर और बारीक पर्ल और सीक्वन वर्क किया गया था। डीप नेक व्हाइट ब्लाउज की लाॅन्ग स्लीव उन्होंने चुनी, जिससे उनका ओवरऑल लुक बहुत अच्छा लग रहा था। लहंगे के साथ अलाना ने डायमंड ज्वैलरी को पेयर किया। अपने लुक को सटल रखने के लिए उन्होंने मिनिमम मेकअप लुक को चुना।

मेहंदी लुक बहुत ही डिफरेंट

अलाना का मेहंदी लुक आपका दिल जीत लेगा। इस खूबसूरत ब्राइड ने अपने महेंदी फंक्शन के लिए लाइट पिस्ता ग्रीन कलर का रेन फाॅरेस्ट थीम का लहंगा पसंद किया। यह लहंगा बारिश के बाद जंगल की खूबसूरती दिखाने की थीम पर था, जिसपर ढेर सारे फूलों से लदे पेड़, बेलें, हिरण, पंछी, तितलियां बनी थीं। लहंगा जितना सुंदर था, उतना ही खूबसूरत था इसका ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज। जिसपर दो उड़ते हुए पंछी बने थे, साथ में थे ढेर सारी  सीक्वेंस वर्क की पत्तियां। अपने इस लुक को कंपलीट करने के लिए अलाना ने लाॅन्ग इयररिंग वियर किए। मेकअप यहां भी उन्होंने मिनिमम ही चुना। इस फंक्शन में अनन्या पांडे ने पिंक कलर का सिंपल लेकिन एलिगेंट लहंगा वियर किया। इस सिंपल लुक में भी अनन्या बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

हल्दी ब्रंच के लिए मरमेड थीम लहंगा

हल्दी ब्रंच के लिए अलाना ने मरमेड थीम का लहंगा पसंद किया। सॉफ्ट टरकाॅइश वाटर शेड और पिंक कलर के इस लहंगे की हर एक डीटेल बेहद करीने से रची गई थी। इस फिश कट लहंगे में समुद्र के जीवन की झलक नजर आई। क्योंकि अलाना के पति इवोर इटली से हैं, इसलिए लहंगे को इतालवी लुक देने के लिए नीचे इतालवी स्टाइल में कढ़ाई की गई। ब्लाउज में सीशेल्स से प्रेरित स्कैलप्ड शोल्डर स्लीव लगाई गई। साथ में अलाना ने एक एलिगेंट पोटली बैग कैरी किया। लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने चोकर विद लॉन्ग इयररिंग पहने।

इटेलियन फार्मर्स मार्केट थीम और आइवरी लहंगा

अलाना के मेन हल्दी फंक्शन की थीम रखी गई थी इटेलियन फार्मर्स मार्केट। इस थीम के अनुसार पूरे  वेन्यू  को फूलों के बाजार के रूप में सजाया गया। वेन्यू की दीवारें से लेकर गेट और टेबल्स पर इतने फूल रखे कि मानो ये फूलों की वादी हो। हल्दी फंक्शन में अलाना ने आइवरी कलर का शरारा चुना। शरारा पर सुंदर पिंक और लाइट ब्लू कलर का इटेलियन थीम पर वर्क था। साथ ही बारीक  एंब्रॉयडरी  की गई थी। इसके साथ अलाना ने बैकलेस चोली पहनी। छोटे से मांग टीके और पर्ल लॉन्ग इयररिंग्स से लुक को कंप्लीट किया।

स्पार्कलिंग थीम रिसेप्शन

अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए अलाना ने बोल्ड लुक को चुना। उन्होंने स्पार्कलिंग थीम पर हाई स्लिट  स्कर्ट के साथ डीप कट ब्लाउज को इस खास दिन के लिए चुना। आइवरी कलर की इस ड्रेस के ब्लाउज पर बेहद सुंदर कटवर्क किया गया था, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ अलाना ने डायमंड और एमरल्ड का नेकलेस पहना। हेयर स्ट्रेट रखे। खास बात ये है किया यहां भी अलाना ने बहुत बोल्ड मेकअप नहीं किया।

ब्राइडल ब्रंच पर हाॅट लुक

अलाना का ब्राइडल ब्रंच बहुत ही सिंपल लेकिन शानदार अंदाज में प्लान किया गया। इस ब्रंच में बॉयज को भी शामिल किया गया। थीम रखा गया ऑफ व्हाइट और व्हाइट। ब्रंच पार्टी में अलाना ने शाॅर्ट  सीक्वेंस व्हाइट ड्रेस पहनी। इस कटवर्क ड्रेस पर बारीक सिल्वर कढ़ाई की गई थी। ज्वैलरी के नाम पर अलाना ने सिर्फ पर्ल स्टर्ड पहने, जिससे उनका लुक और अच्छा लग रहा था। इस पार्टी में अनन्या पांडे भी अपनी बहन के साथ शामिल हुईं। अनन्या ने व्हाइट लॉन्ग नूडल स्ट्रैप ड्रेस वियर की। साथ उन्होंने एक बन बनाया। ओवरऑल अनन्या का लुक काफी सिंपल और एलिगेंट दिखा।

सगाई का लुक भी परफेक्ट

अलाना ने साल 2021 में इवोर से सगाई की थी। सगाई में अलाना ने ग्रे कलर का हैवी एंब्रॉयडरी लहंगा वियर किया था। इस दौरान भी अलाना ने मेकअप बहुत ही लाइट रखा। साथ में लाइट ज्वैलरी वियर की। हेयर हाफ टाई रखे। कुल मिलाकर अलाना का यह लुक भी परफेक्ट था।

नेचर लवर हैं अलाना

अलाना नेचर लवर हैं और उन्हें बर्फ, पहाड़, पानी बहुत अच्छे लगते हैं। शायद यही कारण है कि उन्होंने अपनी शादी के हर फंक्शन की थीम में नेचर को जरूर चुना। फिर चाहे हल्दी हो या ब्राइडल ब्रंच या मेहंदी। अलाना एक सफल माॅडल हैं और अक्सर अपनी फोटोज वे सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव

अलाना सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दुनिया घूमने की शौकीन अलाना करीब तीन साल से इवोर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की फोटो वे अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...