आजकल हर देश प्रकृति और पृथ्वी को प्रदूषण के दुष्परिणामों से बचाने की कोशिश में जुटा है। अगर आप नेचर लवर हैं औऱ घूमना आपका शौक है, तो कुछ बातों को फॉलो करके आप अपनी ट्रैवलिंग को भी इको फ्रेंडली बना सकते हैं।
1. सबसे पहले तो ग्रीन डेस्टिनेशन चुने
किसी जिम्मेदार इंसान की तरह इसे हमें अपना फर्ज़ समझना चाहिए कि हम उन जगहों पर घूमने जाए जो प्रकृति के संरक्षण के प्रति काम कर रहे हैं और खुद को बदलते मौसम के प्रभावों से बचाने की हर कोशिश कर रहे हैं। कोई भी ऐसा क्षेत्र जहां का मुख्य आकर्षण वहां की प्राकृतिक सौंदर्य हो, वहां के लोग पारिस्थितिकी तंत्र (इको सिस्टम) का बहुत ध्यान रखते हैं।
2. प्लास्टिक बैग्स न करें यूज़-
अपने साथ रियूज़ होने वाला या कपड़े का बैग लेकर जाएं। जब भी बाहर निकलें तो अपने साथ अपना थेला रखें, जो भी खरीदें उसी में रखें। ऐसा करने से आपको पर्यावरण को दूषित करने वाले प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल नहीं करना होगा।
3. सिर्फ जरूरी सामान ही पैक करें-
जो जरूरी सामान है उसे ही पैक करें क्योंकि अगर लगेज भारी होता है तो फ्लाइट से धुंआ भी अधिक निकलता है और इससे पर्यावरण बहुत दूषित होने लगता है। आप सोच रहे होंगे कि आपके एक सामान को हल्का रखने से क्या होगा, मगर याद रखिएगा कि छोटे-छोटे स्टेप्स ही लक्ष्य को हासिल करने में मदद करते हैं।
4. पब्लिक ट्रांस्पोर्ट हो पहली चॉइस
जहां जा रहे हैं वहां अगर घूमने के लिए पब्लिक ट्रांस्पोर्ट की सेवा उपलब्ध है, तो आप कोशिश करें की इन्हीं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सके। सड़कों पर जितनी ज्यादा गाड़ि. होंगी, प्रदूषण बढ़ने की गुंजाइश उतनी ही अधिक होती है।
5. अपना सामान यूज़ करें
अपने साथ रियूज़ेबल बॉटल्स में अपना खुद का पेस्ट, शैम्पू, साबुन आदी साथ रखें। इससे आपको वहीं के प्लास्टिक रैपर्स में पैक किए शैम्पू या ,बुन का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती।
6. ई टिकेट है बेस्ट
पेपर पेड़ से बनता है और इसलिए आजकल पेपरलेस काम करने को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस कोशिश को आगे बढ़ाइए, अपने टिकट को फोन पर ही सेव करिए।
7. होटल में घर जैसा बिहेव करें
जैसे आप घर पर अनावश्यक बिजली का इस्तेमाल नहीं करते, लाइट्स, फैन, ए सी आदी की जरूरत न होने पर बंद करते हैं, उसी तरह होटल में बिजली-पानी को बेतरतीब बर्बाद न करें। ये नहीं कि लाइट, एसी खुले हैं, नहा रहे हैं तो बाथटप में नहाने लगे या घंटो शॉवर का इस्तेमाल करने लगे।
