फिल्म इंडस्ट्री में 18 साल पूरे कर चुके अभिषेक बच्चन ने अपने कैरियर में हर तरह की भूमिकाएं की हैं। ‘गुरू धूम’ और ‘बोल बच्चन’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘हाउसफुल-3’ में कामेडी भी की है। इन दिनों वह दो साल खली बैठने के बाद फिर से अपनी फिल्म मनमर्ज़ियाँ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी नज़र आएंगे।

कुछ दिनों पहले अपने एक इंटरव्यू के दौरान जब हमने अभिषेक से ये पूछा की घर पर ऐश्वर्या और आराध्य में ज्यादा डिमांडिंग कौन है, तो वो हंस पड़े. (हंसते हुए) उन्होंने कहा, ‘अरे नहीं कोई भी डिमान्डिगं नहीं है। ऐश बहुत ही समझदार है फिर एक ही प्रोफेशन में होने से अन्डरस्टैन्डींग बढ़ जाती है। अराध्या भी समझदार हो रही है, कहते है जो कि एक बच्चे से माता-पिता का जन्म होता है। तो मैं भी पिता होने का सुख ले रहा हूं । अब आराध्य टी.वी. देखने लगी है और समझ चुकी है की उसके माँ -पापा और दादा-दादी टीवी पर दिखते हैं। जब वो छोटी थी तब कभी रास्ते में हम में से किसी का पेास्टर देखकर रियेक्ट करती थी, अब तो वो ये सब समझ चुकी है।