Holi Herbal Gulaal: होली के खास मौके पर हर गली-मोहल्ले रंग बिरंगी गुलाल से सराबोर हो जाते हैं और हर तरफ रंगों की बौछार होती रहती है। सभी लोग लाल, पीले, हरे नजर आते हैं। इस दिन चारों तरफ बिल्कुल रंगीन माहौल होता है और लोग मस्ती और उत्साह के साथ होली के त्यौहार को मानते हैं। वहीं बच्चे गुब्बारों में पक्के रंगों के मिले हुए पानी को भरकर गली में आने जाने वालों के ऊपर निशाना लगाते रहते हैं, हालांकि इन केमिकल युक्त पक्के रंगों के स्किन पर पड़ने के बाद कई सारे साइड इफैक्ट्स देखने को मिलते हैं। इसलिए आजकल हर्बल गुलाल का प्रचलन बढ़ गया है, क्योंकि हर्बल गुलाल नेचुरल चीजों जैसे सब्जी, हल्दी, पत्तियों, फूल और बेसन इत्यादि के प्रयोग से बनाया जाता ,है जो हमारे स्किन और बालों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचते हैं।
ऐसे बनाएं लाल रंग का हर्बल गुलाल

घर पर रेड कलर का गुलाल बनाने के लिए आप गुलाब या गुड़हल के फूलों का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए फूलों को तोड़ लें और कुछ दिन तक धूप में रखकर सुखाएं और जब यह सुख जाए तो इसका पाउडर बनाकर चावल के आटे या मैदा में मिलाकर रख दें और होली में रंगों के बजाय इसका इस्तेमाल करें। अगर आप लाल रंग का गीला रंग बनाना चाहते हैं तो इसके लिए गुड़हल के फूलों को पानी में डालकर उबाल सकते हैं। गीला वाला लाल रंग बनाने के लिए आप चाहे तो अनार के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अनार के छिलकों से लाल रंग बनाने के लिए इसके छिलकों को पानी में डालकर उबालन लें और थोड़ी देर बाद आप देखेंगे की पूरा पानी अच्छा खासा लाल रंग का हो चुका होगा। फिर आप इसे छानकर होली खेलने के लिए प्रयोग में ला सकते हैं।
पीला रंग का हर्बल गुलाब ऐसे करें तैयार

पीले कलर का हर्बल गुलाल बनाना बेहद आसान काम है। इसके लिए हल्दी और बेसन को अच्छी तरह मिक्स कर लें। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें की हल्दी और बेसन की मात्रा बराबर होनी चाहिए। इसे तैयार करने के लिए आप पानी में हल्दी डालकर उबालने और अगर फूलों से पीला हर्बल गुलाब बनाना चाहते हैं तो इसके लिए गुलदाउदी या गेंदे के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इन फूलों को निकाल कर धूप में अच्छे से सुखा लें फिर इसका पाउडर बनाकर रख लें। अब इसके बाद पाउडर को मैदा या आटे में मिलाकर होली के लिए हर्बल गुलाब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं।
इस तरीके से बनाएं हर्बल हरा गुलाल

हर्बल हरे रंग का गुलाब बनाने के लिए आप कई तरह की पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग कर सकते हैं जैसे पालक, हरी धनिया और सरसों की पत्तियों को सुखाकर इनको पाउडर के रूप में तैयार कर ले और मैदे या आटे में मिलाकर इसका गुलाल बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर आप चाहे तो इन्हें पानी में डालकर उबाल लें और गीले रंगों के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह तैयार करें हर्बल केसरिया रंग
घर पर हर्बल केसरिया रंग बनाने के लिए आप संतरे के छिलकों को सुखाकर इनको बारीक पीस सकते हैं और अगर ऑरेंज कलर के पक्के रंग बनाना चाहते हैं तो इसके लिए ऑरेंज मेपल ट्री के पत्तों का भी उपयोग कर सकते हैं। आप इन तरीकों से विभिन्न रंगों के हर्बल गुलाल बनाने के तरीके को फॉलो करके इस साल होली के लिए बेस्ट हर्बल गुलाब तैयार कर सकते हैं। इनकी सबसे खास बात तो यह होती है कि यह आपकी स्किन और बालों को नुकसान पहुंचाने के बजाय फायदे दे सकते हैं क्योंकि इनमें इस्तेमाल की जाने वाली चीजें नेचुरल होती है, जो हमारी त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
