भारतीय संस्कृति में प्रकृति को ईश्वर के समकक्ष माना गया है, जिसका मानव जीवन पर वृहद प्रभाव पड़ता है। साथ ही प्रकृति व्यक्ति को अच्छी बुरी घटनाओं का भी संकेत देती है, ऐसे में प्रकृति के संकेत को समझ कर काफी हद तक हम भविष्य के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। जैसे कि यात्रा पर जाते वक्त अगर आपके साथ कुछ विशेष घटनाएं घटित होती हैं या कोई खास दृश्य दिखता है, तो ये यात्रा की सफलता या विफलता का सूचक होता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ विशेष संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि अगर घर से निकलते वक्त मिल जाए तो समझिए आपकी यात्रा सफल होगी।
1.घर से निकलते ही आपको मंदिर की आरती या घंटियों की ध्वनि सुनाई पड़ जाए तो समझिए कि आपकी यात्रा सफल रहेगी।
2.वहीं अगर आपको रास्ते में श्रृंगार की हुई कोई सुहागन स्त्री मिल जाए तो समझो की आपकी यात्रा सफल होगी।
3.अगर आप घर से निकलते वक्त कपड़े पहन रहे हैं और उन कपड़ों में कोई रूई का टुकड़ा मिल जाए तो ये बेहद शुभ संकेत माना जाता है।
4.वहीं रास्ते में जाते हुए आपकी जेब से कोई सिक्का गिर जाए तो ये शुभता का संकेत होता है।
5.आप कहीं जा रहे हैं और रास्ते में बारिश हो जाए तो इसका मतलब है कि प्रकृति का आशीष आपके साथ है।
ये भी पढ़ें –
ऐसे सपने देतें हैं शीघ्र विवाह का संकेत
शनिदोष से मुक्ति चाहते हैं, तो शनिवार को कर लें ये उपाय
पूजा के नारियल का खराब निकलना, देता है ये बड़ा संकेत
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
