आज की हमारी गृहलक्ष्मी बनी है प्रीती तिवारी, आपको गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे बनने पर बधाई।  

 आप सभी गृहलक्ष्मियों में से जो भी बनना चाहती है गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे तो अपने होम टिप्स, ब्यूटी टिप्स भेंजें और गृहलक्ष्मी पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की भेजें अपनी एंट्री, अपने बारे में लिखें

शौक –

जिंदगी का मंत्र –

एक शब्द में आप –

स्टाइल –

ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।

अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर info@dpb.in पर भेजे।

 

प्रीती तिवारी ने भेजी है मुगलई पराठा की रेसिपी पढ़ें और बनाए-

 

मुगलई पराठा

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री: –

  • गेहूं का आटा – 125 ग्राम(एक कप)

  • मैदा – 120 ग्राम (एक कप)

  • सूजी – 50 ग्राम(1/3 कप)

  • बेकिंग पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच

  • नमक स्वादानुसार

  • तेल -(3/4 छोटी चम्मच) 

  •  दही -एक टेबल स्पून

  • घी-1/4 कप  

  • परांठे बनाने के लिये जीरा – 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)

विधि: –

  1. आटा, सूजी और मैदा छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये।

  2. बेकिंग पाउडर और नमक आटे में डाल कर मिला लीजिये।

  3. आटे के बीच हाथ से थोड़ी जगह बनाइये, यहां दही और तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये और अब सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये।

  4. गुनगुने पानी की सहायता से आटा गूथिये.।(आटा गूथने के लिये पानी की मात्रा आटे की मात्रा की आधी मात्रा के बराबर प्रयोग होती है).

  5. आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर तब तक गूथिये जब तक वह नरम और चिकना न हो जाए।

  6. गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये।

  7. तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा आटा तोड़िये, गोल करके हथेली से दबाकर लोई बनाइये।

  8. लोई को सूखे आटे की सहायता से 7-8 इंच के व्यास में गोल बेल कर, ऊपरी सतह पर चम्मच से घी लगाइये और थोड़ा सा जीरा छिड़क लीजिये।

  9. अब इस परांठे को बीच से चाकू रखते हुये, किनारे तक काटिये, और उस कटे हुये किनारे को उठाते हुये गोले में मोड़ते जाइये।(फोटो में दिखाया गया है) अब इसे दबा कर लोई बना लीजिये.

  10. इस लोई को फिर से 7-8 इंच के व्यास में बेलिये। परांठे को गरम तवे पर डालिये और दोनों ओर बिना घी लगाये हल्का ब्राउन होने तक सेक कर उतार लीजिये।

  11. सारे परांठे इसी तरह सेक कर रख लीजिये.अब तवे पर एक टेबल स्पून घी डालिये.।

  12. एक परांठा उठाइये तवे पर डालिये, परांठे को दोनों ओर पलट कर शेलो फ्राई कीजिये तथा खाने वालों की प्लेट में गरमा गरम परांठा दीजिये।

  13. जब भी तवे पर घी आपको कम लगे एक टेबल स्पून घी डाल दीजिये और सारे परांठे इसी तरह शेलो फ्राई कर लीजिये।

  14. आपके मुगलाई परांठे तैयार है, गरमा गरम मुगलाई परांठे अपनी मनपसन्द सब्जी, दही और चटनी के साथ परोसिये और खाइये।

 

ये भी पढ़े-

गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे रिम्मी के काजल

”ध्यान रखें आपका व्यवहार बच्चें देख रहे है ”

रितु सेठ करेंगी 8 साल बाद बड़े भैय्या की दुल्हनिया से वापसी

मोना सिंह करेंगी कवच में अंत काली शक्तियों का

कपिल के शो में विपाशा आई पति के साथ

ये हैं शिरडी के साईं बाबा की दुर्लभ और वास्तविक तस्वीरें

गोद भरने के लिए ध्यान रखें कुछ खास बातें

जानिए अनोखी की जिंदगी और प्यार के अनोखे मंत्र

इस गाने में देखिए अनुष्का के लाजवाब डांस मूव्स

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।