सामग्रीः-

  • गाढ़ा दही 2 कप,
  • आम का गूदा 2 कप,
  • नेस्ले मिल्कमेड पार्टली स्किम्ड स्वीटेंड कंडेस्ड मिल्क
  • 1 छोटा चम्मच,
  • चीनी 3/4 कप,
  • स्ट्राबेरी सिरप 2 बड़े चम्मच,
  • वनिला आइसक्रीम 2 स्कूप।

विधिः

  1. नेस्ले मिल्कमेड व दही और 1/4 कप चीनी को मिलाकर मिक्सी के ब्लेंडर में चला लें।
  2. आम और बाकी चीनी भी अलग से ब्लेंड करें और फ्रिज में रख दें।
  3. परोसते वक्त दो कांच के ग्लास लें और किनारों पर स्ट्रॉबेरी सिरप डालें ताकि ग्लास लाल दिखने लगे।
  4. थोड़ी कुटी हुई बर्फ डालें। अब थोड़ा आमरस डालें।
  5. फिर दही का मिश्रण, उपर से आमरस और एक स्कूप वनिला आइसक्रीम डालकर परोसें।