घर में लगे पौधों की सही देखभाल और पोषण का ऐसे रखें ख्याल
पौधों की देखरेख के इन तमाम उपायों को आप आज़मा सकते हैं।
Gardening Tips: बाग़वानी से ना सिर्फ़ घर की शोभा बढ़ती है बल्कि इससे हमारे मन को भी सकून मिलता है। यही वजह है कि हर कोई शौक़ के तौर पर बाग़वानी करना पसंद करता है। बाग़वानी एक ऐसी चीज़ है, जो इंडोर और आउटडोर दोनों ही जगहों पर की जाती है। बाज़ार में इंडोर और आउटडोर दोनों ही तरह के पौधे बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। बाग़वानी लगाते समय इस बात का ख़्याल रखना है कि यह इंडोर होगी या फिर आउटडोर और उसी के हिसाब से पौधे लगाने हैं। उनकी सही देखभाल करनी और उनके पोषण का ख़्याल रखना है। पौधों की देखरेख के इन तमाम उपायों को आप आज़मा सकते हैं।
Also read: बागवानी के दौरान कभी न करें ये 7 गलतियां
पौधों पर भरपूर रोशनी पड़ने दें

हाउसप्लांट्स के लिए सूर्य का प्रकाश बहुत ही जरूरी होता है इसलिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जहां पर पौधे रखे गए हैं उस जगह पर प्रॉपर रोशनी आती हो। अच्छा होगा कि इन पौधों को अपने घर की बालकनी या फिर खिड़की पर रखें। सही प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में पौधों की पत्तियां सूख अथवा पीली पड़ जाती हैं और पौधे मर जाते हैं। ये सुनिश्चित कर लें कि इन्हें दिन में कम से कम चार घंटे धूप मिल सकें।
पौधों को नियमित रूप से पानी दें

हाउसप्लांट्स को जिस तरह से उचित मात्रा में धूप की आवश्यकता होती है उसी तरह पौधों को रेगुलरली पानी की भी ज़रूरत होती है। सही और संतुलित मात्रा में उन्हें पानी देना ज़रूरी होता है। कम पानी से पौधे सूख सकते हैं, ज्यादा पानी और खराब ड्रेनेज से उनकी जड़ें सड़ने लगती हैं। ऐसे में आपको हर पौधे की पानी की ज़रूरत को समझना होता है और ज़रूरत के हिसाब से पानी देना होता है। हफ्ते में दो से तीन बार पानी देने पर पौधे हरे भरे और स्वस्थ्य रहते हैं।
पौधों को फर्टिलाइज करें

जिस तरह से पौधों को प्रकाश और पानी की ज़रूरत होती है उसी प्रकार से उनको खाद की भी ज़रूरत पड़ती है। यह खाद पौधे को न्यूट्रीएंट्स सप्लाई करने का काम करता है। इंडोर प्लांट्स को हफ्ते के अंदर कम से कम दो बार फर्टिलाइज़ करना होता है। इनमें मिट्टी में नेचुरली वो ओर्गेनिक मैटर एड नहीं हो पाते हैं, जो कि बाहर लगाने पर हो सकते हैं। फर्टिलाइज़र में मौजूद नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम पौधों के विकास में बहुत ही ज़्यादा सहायक होते हैं। यह तीनों मिनरल्स हमारे घर में लगे पौधों को स्वस्थ रखते हैं।
पौधों पर से धूल को साफ करें

कई बार इंडोर प्लांट्स पर धूल की परत जम जाती है। ये धूल एक तरफ पौधे की नेचुरल ब्यूटी को खराब करती है, तो इस तरह से क्लोग होने की वजह से पौधे की ग्रोथ रुक जाती है। इसलिए, इन पौधों पर धूल नहीं जमने देना चाहिए। समय-समय पर इनको साफ़ रखते रहना चाहिए। इन पौधों को दो अलग तरीके से साफ कर सकते हैं। पहला यह कि उन्हें कपड़े से पोंछ लें, दूसरा उन्हें बहते पानी के नीचे रखकर धो लें। यह दोनों ही तरीके अच्छे और कारगर हैं।
