लेसी ऋग 

सामग्री : गाजरी ऊन 350 ग्राम, 10 नं. की सलाई, 15 मैचिंग स्टोन व 2 बड़े बटन। लंबाई बिना कंगूरे के 15 इंच, आस्तीन 13 इंच।

पीछे का भाग : 10 नं. पर 44 फं. डालकर निम्न सलाईयों से बुनें- स. 1 व 2 : 1 सी., 1 उ. बुनें। स. 3 : सारे फं. उ. बुनें। स. 4 : सारे फं. सीधे बुनें। 1 स. बुनने के बाद आगे की 8 सलाईयों में उपरोक्त नमूना बुनते हुए दोनों तरफ फं. 10, 10, 10, 8 के क्रम से बढ़ाएं। 120 फं. होंगे। 8.5 इंच लंबाई बुनने के बाद बगल के लिए 5, 3, 2, 1 फं. घटाएं। आगे 98 फं. को 4 इंच बुनकर गले के लिए 30 फं. बीच में एक साथ बंद करें। 13-13 फं. कंधे के लिए रखें। बाकी फं. को दोनों तरफ गोलाई में लंबाई पूरी होने तक घटा दें।

आगे का भाग : आगे दोनों भाग स्टा.स्टि. में बुनें। 10 फं. डालें, 2 स. सी., उ. बुनें। आगे एक तरफ गोलाई देने के लिए 5 इंच तक हर सी. स. पर कभी 2 फं. कभी 1 फं. 40 फं. हो जाने तक बढ़ाएं। आगे 24 स. 40 फं. में बुनें। (वी) गले के लिए एक तरफ फं. घटाएं। 4 स. बाद बगल के लिए भी फं. घटाएं। गले की तरफ 13 फं. रह जाने तक घटाने हैं। दूसरा भाग विपरीत दिशा के गले के फं. घटाते हुए बुनें। पीछे आगे के कंधे के फं. मिलाकर बंद करें।

बांहें : तीन कंगूरे की लैस बुनकर फं. बंद कर दें। कंगूरे की चौड़ाई (जिधर कंगूरा नहीं है) सारे फं. उठा लें और 1.5 इंच पीछे के भाग वाला नमूना बुनें। 5.5 इंच स्टा.स्टि. में बुनें, साथ में दोनों ओर 1-1 फं. बढ़ाकर 90 फं. करें। बगल की तरह फं. घटाकर बांह की लंबाई पूरी करें।

लैस ऐसे बुनें : 10 नं. की सलाई पर 20 फं. डालें व 1 स. सीधी बुनें। दिए गए निम्न संकेत के अनुसार लैस बुनें- (ए)- ए को (2 सी. एक साथ, ऊन आगे, 1 सी.) मानकर बुनें। (बी)- बी को (ऊन आगे, 1 फं. उतारें, 1 फं. सी., उतारें फं. को सी. पर से उतारें) मानकर बुनें। (सी)- को (ऊन आगे, 2 सी. एक साथ, 1 सी.) मानकर बुनें। (डी)- को (ऊन आगे, 1 उतारें, 2 सी. एक साथ, उतारें फं. को सी. पर से उतारें) मानकर बुनें। स. 1 : 9 सी. (ए) 3 बार (बी)। स. 2 : (बी), 18 सी. बुनें। स. 3 : 8 सी. (ए) 3 बार, ऊन आगे, 1 सी. (बी) 1 बार (21 फं.)। स. 4 : (बी) 2 बार, 17 सी. फं. बुनें। स. 5 : 7 सी., (ए) 3 बार ऊन आगे, 1 सी. (बी) 2 बार (22 फं.)। स. 6 : (बी) 3 बार, 16 सी. फं. बुनें। स. 7 : 6 सी. (ए) 3 बार, ऊन आगे, 1 सी. (बी) 3 बार (23 फं.)। स. 8 : 4 बार, 15 सी. फं. बुनें। स. 9 : 5 सी. (ए) 3 बार, ऊन आगे, 1 सी. (बी) 4 बार (24 फं.)। स. 10 : (बी) …बार, 14 सी. फं. बुनें। स. 11 : 4 सी. (ए) 3 बार, ऊन आगे, 1 सी. (बी) 5 बार (25 फं.)। स. 12 : (बी) 6 बार, 13 सी. फं. बुनें। स. 13 : 3 सी. (ए) 3 बार, ऊन आगे, 1 सी. (बी) 6 बार (26 फं.)। स. 14 : (बी) 7 बार, 12 सी. फं. बुनें। स. 15 : 2 सी. (ए) 3 बार, ऊन आगे, 1 सी. (बी) 7 बार, (27 फं.)। स. 16 : (बी) 8 बार, 11 सी. फं. बुनें। स. 17 : 4 सी. (सी) 2 बार, (डी) 1 बार बार (बी) 7 बार (26 फं.)। स. 18 : (बी) 7 बार, 12 फं. सी. बुनें। स. 19 : 5 सी., (सी) 2 बार, (डी) 1 बार, (बी) 6 बार, (25 फं.)। स. 20 : (बी) 6 बार, 13 फं. सी. बुनें। स. 21 : 6 सी. (सी) 2 बार, (डी) 1 बार, (बी) 5 बार, (24 फं.)। स. 22 : (बी) 5 बार, 14 फं. सी. बुनें। स. 23 : 7 सी. (सी) 2 बार, (डी) 1 बार, (बी) 4 बार (23 फं.)। स. 24 : (बी) 4 बार, 15 फं. सी. बुनें। स. 25 : 8 सी. (सी) 2 बार, (डी) 1 बार, (बी) 3 बार, (22 फं.)। स. 26 : 3 बार, 16 फं. सी. बुनें।स. 27 : 9 सी. (सी) 2 बार, (डी) 1 बार, (बी) 2 बार, (21 फं.)। स. 28 : (बी) 2 बार, 17 फं. सी. बुनें। स. 29 : 10 सी. (सी) 2 बार, (डी) 1 बार, (बी) 1 बार, (20 फं.)। स. 30 : (बी) 1 बार, 18 फं. सी. बुनें। इन 30 सलाईयों से 25 कंगूरे बुनें।

लैस जोडऩा : पीछे के भाग में लैस के 6 कंगूरे दायीं तरफ से जोडऩा शुरू करें। बाकी 19 कंगूरों को दो भागों में बांटकर निशान लगाएं। पीछे गले की गोलाई के बीच निशान लगाएं। आधी लैस को गोलाई में जोड़ते हुए गले के बीच तक लाएं। बाकी लैस को आगे के दूसरे भाग तक सिलें। सामने बांधने की पट्टी 9 फं. में (गा.स्टि. में) 11-11 इंच की बनाएं और सामने के दोनों भागों में तीसरे कंगरे के बीच में बटन समेत टांक दें। बटन के आगे के 11 कंगूरों को थोड़ा बाहर की तरफ मोडक़र 1-1 स्टोन टॉक दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 तिकोना शॉल

सामग्री : बेज ऊन 250 ग्राम, 10 नं. का क्रोशिया।
विधि : पंक्ति 1 : 3 ट्रे. 3 चे. 3 ट्रे., का शे. 3 चे., 3 ट्रे. 3 चे. 3 ट्र्रे. का शे.।
पंक्ति 2 : शे. में शे., 3 चे., शे. में शे.। पंक्ति 3 : शे. में शे., 3 चे., 3 चे., स्पे. में 1 ड.क्रो., 3 चे., शे. में शे.। पंक्ति 4 : शे. में शे., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., ड.क्रो. में ड.क्रो., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., 3 चे., शे. में शे.। पंक्ति 5 : शे. में शे., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., 3 ड.क्रो. में 3 ड.क्रो., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., 3 चे., शे. में शे.।
पंक्ति 6 : शे. में शे., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 3 टे. 3 चे., 1 ड.क्रो. छोडक़र 3 ड.क्रो. में 3 ड.क्रो., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 3 ट्रे., 3 चे., शे. में शे.। पंक्ति 7 : शे. में शे., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., 5 ड.क्रो. में 5 ड.क्रो., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., 3 चे., शे. में शे.।
पंक्ति 8 : शे. में शे., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 3 ट्रे. 3 चे., 1 ड.क्रो. छोडक़र 5 ड.क्रो. में 5 ड.क्रो., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 3 ट्रे., 3 चे., शे. में शे.। पंक्ति 9 : शे. में शे., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 3 ट्रे. 3 चे., 1 ड.क्रो. छोडक़र 3 ड.क्रो. में 3 ड.क्रो., 3 चे. स्पे. में 3 ट्रे., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., 3 चे., शे. में शे.। पंक्ति 10 : शे. में शे., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., ड.क्रो. पर ड.क्रो., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 3 ट्रे., 3 चे., 1 ड.क्रो. छोडक़र ड.क्रो. पर ड.क्रो., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 3 ट्रे. 3 चे., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., ड.क्रो. पर ड.क्रो., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., 3 चे. शे. में शे.। पंक्ति 11 : शे. में शे., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., 3 ड.क्रो. पर 3 ड.क्रो., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., 3 चे., 3 चे. स्पे. में 3 ट्रे. 1 चे., 3 चे. स्पे. में 3 ट्रे. 3 चे., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., 3 ड.क्रो. पर 3 ड.क्रो., 3 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो., 3 चे. शे. में शे.। इसी क्रम में स्टि. बढ़ाते हुए आगे की पंक्तियां बुनें। मध्य की 1 चे. स्पे. में 1 ड.क्रो. बनाएं। आवश्यकतानुसार नाप की शॉल बनाकर फुदने लटका दें।

 

ब्लैक श्रग

 

सामगी: सभी ऊन वर्धमान की- ब्लैक कलर के 5 गोले 50 ग्राम वाले, 10 नं. की सलाइयां।
विधि: अगला और पिछला हिस्सा एक साथ बनाया गया है। 10 नं. की सलाई पर 190 फन्दे ब्लैक रंग से डालकर सीधा ही नमूना डालें। 8 इंच के बाद 4, 3, 2, 1 के क्रम में कन्धे घटाएं और वी शेप गले के लिए हर सीधी सलाई पर एक-एक फन्दा घटाएं, कन्धा घटाएं।
स्लीव्ज:10 नं. की सलाई पर 60 फन्दे नमूना दोहराते हुए हर 6-8 सलाई पर एक-एक फन्दा बढ़ाते जाएं।
बेल्ट: 11 फन्दे डालकर गार्टर स्टिच में 22 इंच लम्बी बेल्ट बुन लें ।
मेकअप: सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें। बेल्ट भी यथास्थान टांक दें मनचाही लेस और सितारे भी टांक दें लीजिए स्वेटर तैयार है।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

 

 

मॉडर्न श्रग

 

सामगी: सभी ऊन वर्धमान की- मेजेंटा कलर की ऊन के 4 गोले 50 ग्राम वाले, रंग-बिरंगी लेस और मोती, 10 नम्बर की सलाइयां।
 
विधि: यह श्रग स्लीव से ही शुरू होगी और स्लीव पर ही खत्म हो जाएगी। स्लीव पर जाली वाला नमूना डालें और जाली से बढऩे वाले फन्दों को बढऩे दें। बीच का हिस्सा बुनें और पुन: स्लीव के लिये फन्दे पहले वाली स्लीव तक कर लें।
 
मेकअप:साइड पर फ्रिल और मोती से डेकोरेट करें। बटन टांक दें। लीजिए मॉडर्न श्रग तैयार है।
 
सौजन्य :- वर्धमान