पंखुड़ी क्लब की प्रेसीडेंट वंदना गुप्ता का मानना है कि गृहलक्ष्मी दोपहर एक ऐसा मंच है जहां महिलाओं को एंजॉय करने का पूरा मौका मिलता है। 
 
 
स्वच्छता से हुई शुरूआत
गृहलक्ष्मी दोपहर एक ऐसा मंच है जहां लेडीज़ को उनके फुर्सत के पलों में मौज-मस्ती के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, किचन टिप्स आदी भी शेयर किए जाते हैं। इसी दिशा में महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से हम हर गृहलक्ष्मी दोपहर में महिलाओं के साथ मिलकर स्वच्छता की शपथ लेते हैं। 
 
 

 

ये बनी लकी विजेता

मिस अर्ली बर्ड बनी रचना गर्ग,  मिस फिट एंड एक्टिव बनी शारदा अग्रवाल,  बिमला गोयल ने जीता बम्पर प्राईज, सरोज गुप्ता ने जीता पहला लकी डिप जबकि कृष्णा गर्ग ने जीता दूसरा लकी डिप।

एक्टिविटी

न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन ने लेडीज़ को बताया कि कैसे मेपल सिरप एक प्राकृतिक स्वीटनर है। उन्होंने ये भी बताया कि इसका इस्तेमाल लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाता है और सुगर से पैदा होने वाली बिमारियों को भी दूर रखता है। 
 

कॉन्फीडेंस से जीता गृहलक्ष्मी क्वीन का खिताब

हमेशा की तरह इस बार भी गृहलक्ष्मी दोपहर में जब बात हुई गृहलक्ष्मी क्वीन बनने की, तो क्लब में मौजूद सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ पंखुड़ी एक उड़ान और इंटरनैशनल विमन्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की महिलाओं ने रैम्प पर उतरकर अपने जलवे बिखेरे। 
 

कविता गर्ग बनी गृहलक्ष्मी क्वीन। जबकि सविता बंसल बनी रनर अप। 

शेफ अमिता लुनिया ने बनाया गोवर्धन दही कैनोपीज़

सामग्री– गोवर्धन का दही, खीरा कटा हुआ, टमार, मूंग, चने, गाजर, प्याज शिमला मिर्च, कैनोपीज़ (बाज़ार में उपलब्ध)
 

विधि-

दही में खीरा, टामाटर, प्याज, काबुली चना, मूंग, गाजर, हरी मिर्ची, धनिया, चने, नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पहले से तल कर या ओवन में बेक किए कैनोपीज़ में तौयार की हुई सामग्री डालें और सर्व करें। 
 
 
 
ये भी पढ़े-