20+ सूरत में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Famous Places in Surat : सूरत में घूमने के लिए काफी उद्यान, झीलें, बीच और इमारतें हैं। आइए इसके कुछ खूबसूरत जगहों की लिस्ट जानते हैं-
Surat me Ghumne ki Best Jagah: सूरत गुजरात शहर का काफी मशहूर शहर है, जहां हमेशा हलचल बनी रहती है। यह गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला शहर हैं, जहां पर कई पर्यटक भी आते हैं। प्रकृति और इतिहास प्रेमियों के बीच सूरत शहर काफी ज्यादा प्रचलित है। अगर आप भी सूरज शहर में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां के कुछ खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं। आज हम आपको इस लेख में सूरत शहर के कुछ पर्यटक स्थल के बारे में बताएंगे, जो बेहद ही सुंदर और अलग है। आइए जानते हैं सूरत के 20+ बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल क्या हैं?
सूरत में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Surat
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| चिंतामणि जैन मंदिर (Chintamani Jain temple) | 2.7 |
| सरदार पटेल संग्रहालय (Sardar Patel Museum ) | 9 |
| दांडी बीच (Dandi beach surat) | 64.5 |
| सरथाना नेचर पार्क (Sarthana National Park Surat ) | 8.2 |
| डुमस बीच (Dumas Beach) | 23.7 |
| हजीरा विलेज (hazira village) | 14.9 |
| जगदीश चंद्र बोस एक्वेरियम (jagdish chandra bose aquarium) | 9.2 |
| विज्ञान केंद्र (Vigyan Kendra) | 8.5 |
| सुवाली बीच (Suvali Beach) | 28.8 |
| अमाज़िया वाटर पार्क (Amaazia Water Park) | 3.7 |
| सूरत का किला (Surat Fort) | 3.8 |
| अंबिका निकेतन मंदिर (Sri Ambika Niketan Mandir) | 9.7 |
| स्वामीनारायण मंदिर (Swaminarayan Temple) | 5.7 |
| स्नो पार्क (Snow Park) | 12.7 |
| गेवियर झील (Gavier Lake) | 18 |
| डच गार्डन (Dutch Garden) | 7.6 |
| बारडोली (Bardoli) | 32.4 |
| तीथल समुद्रतट (Tithal Beach) | 95.6 |
| वंस्दा नेशनल पार्क (Vansda National Park) | 107 |
| जवाहर लाल नेहरू उद्यान (Jawaharlal Nehru Garden) | 8.2 |
चिंतामणि जैन मंदिर (Chintamani Jain temple)
सूरत का यह ऐतिहासिक मंदिर है, जो करीब 400 वर्ष पुराना जैन मंदिर है। यह सूरत के रानी तालाब के पास स्थिति है। इस मंदिर की वनस्पति चित्रकला काफी ज्यादा मशहूर है। इसे सोलंकी राजा जैन उपदेशक राजा हेमचंद्र द्वारा निर्मित किया गया है। अगर आप सूरज में विजिट कर रहे हैं, तो इस खूबसूरत और ऐतिहासिक मंदिर के दर्शन जरूर करें।
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर के दर्शन के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। इसमें प्रवेश बिल्कुल फ्री है। यहां दर्शन के लिए आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक जा सकते हैं। साथ ही यहां के शाम के नजारे का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

सरदार पटेल संग्रहालय (Sardar Patel Museum)
यह सूरत के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। यहां काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ संग्रहालय है। इस म्यूजियम का निर्माण मुगल के शासक शाहजहां ने 1622 में कराया था। बाद में अंग्रेजों ने इसपर कब्जा करके अपना निवास स्थान बनाया, देश आदाज होने के बाद इसे राज्यपाल का निवासस्थान बनाया गया। लेकिन कुछ समय बाद इसे म्यूजियम में बदल दिया गया, जिसका नाम सरदार वल्लभभाई पटेल पड़ा।
प्रवेश शुल्क

इस म्यूजियम में प्रवेश के लिए प्रत्येक वयस्कों को 20 रुपये और बच्चों को 10 रुपये देना पड़ता है। इस संग्राहलय के खुलने और बंद होने का 2 समय है। सुबह में आप 9 बजे से लेकर 11.30 बजे तक घूम सकते हैं। वहीं, दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक यह दोबारा खुलता हैं।
दांडी बीच (Dandi Beach Surat)
अगर आपने स्वतंत्रता की किताबें पढ़ी होंगी, तो आप दांडी बीच के बारे में अच्छे से जानते होंगे। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गंधी ने सन् 1930 में नमक सत्याग्रह आंदोलन यहीं से शुरू किया था, इसके बाद अंग्रेजों ने नमक पर टैक्स खत्म किया। अगर आप इतिहास में दिलचस्ब रखते हैं, तो इस बीच पर एक बार जरूर जाएं।
प्रवेश शुल्क

दांडी बीच पर घूमने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई शुल्क लेना नहीं पड़ता है। आप बिना किसी प्रवेश शुल्क के समुंद्र की सुंदरता को देख सकते हैं। यहां पर घूमने का समय सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक सही माना जाता है।
सरथाना नेचर पार्क (Sarthana National Park Surat )
प्रकृति प्रेमियों के बीच सूरत का यह पार्क काफी ज्यादा प्रचलित है। यह नोकिया के क्षेत्र में फैला हुआ है, जो कामरेज रोड पर तापी नदी के दाएं ओर है। इस मार्क में एक काफी बड़ा स्मारक भी है, जिसे सन् 1984 में बनाया गया था।
प्रवेश शुल्क
इस पार्क में घूलने के लिए 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 5 रुपये देना होता है। वहीं, 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 15 रुपये देना होता है। यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं।

डुमस बीच (Dumas Beach)
सूरत में डुमस बीच घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह नदी तट और समुद्र तट के बीचों-बीच स्थित है। यहां आपको अरब सागर का एक झोर देखने का मौका मिलेगा। यहां यदि आप सही समय पर जाते हैं, तो आपको घुड़सवारी, ऊंट की सवारी का भी मौका मिल सकता है। साथ ही बोटिंग भी की जाती है।
प्रवेश शुल्क

इस बीच पर घूमने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। लेकिन अगर आप ऊंट, घोड़े या फिर बोटिंग करते हैं, तो आपको कुछ चार्ज देने पड़ते हैं। इनके शुल्क अलग-अलग हैं। यहां घूमने का सही समय सुबह 5 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक है।
हजीरा विलेज (Hazira village)
यदि आप गर्म पानी के फव्वारे, समुद्री बीच और समुद्री रेत का एक साथ लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो हरीजा विलेज जरूर विजिट करें। यहां पर शाम बिताना आपके लिए काफी सुकून भरा हो सकता है। सूरत के इस विलेज में न सिर्फ देश से बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। यह कई लोगों के लिए एक खूबसूरत आकर्षक केंद्र है।
प्रवेश शुल्क
हजीरा विलेज में घूमने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। यहां आप 24 घंटे बिना समय का फिक्र किए घूम सकते हैं।

जगदीश चंद्र बोस एक्वेरियम (jagdish chandra bose aquarium)
अगर आप विभिन्न रंग और प्रजातियों की मछलियां देखना चाहते हैं, तो सूरत के इस खूबसूरत जगह पर जरूर जाएं। यह पर्यटकों के बीच सूरत का सबसे अधिक आर्कषक केंद्र है। इस एक्वेरियम में करीब 52 टैंक हैं, जिसमें 100 से भी अधिक प्रजातियों की मछलियां हैं।
प्रवेश शुल्क
जगदीश चंद्र बोस एक्वेरियम में प्रवेश शुल्क के रूप में प्रत्येक व्यक्तियों को 50 रुपये देना होता है। वहीं, अगर आपकी उम्र 17 वर्ष से कम है, तो आपको सिर्फ 20 रुपये ही देना होगा। वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक) के लिए प्रवेश शुल्क सिर्फ 30 रुपये है। यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 6.30 बजे तक घूम सकते हैं। सर्दियों में शाम को सिर्फ 5.45 तक ही घूमने की इजाजत होती है।

विज्ञान केंद्र (Vigyan Kendra)
कृषि विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए सूरत में एक विज्ञान केंद्र भी है, जहां पर विभिन्न विज्ञान से जुड़ी एक्विटिविटीज होती रहती हैं। यहां पर आपको तारामंडल से संबंधित फिल्म भी दिखाए जाते हैं। इसके अलावा कई तरह की प्रदर्शनी भई होती है। इस साइंट सिटी को साल 2009 में बनाया गया था।
प्रवेश शुल्क
इस विज्ञान केंद्र में प्रवेश शुल्क के रूप में 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को 65 रुपये देना होता है। वहीं, 18 वर्ष से अधिक के लोगों को 100 रुपये प्रवेश शुल्क देनी होती है। यहां आप सोमवार से लेकर शुक्रवार तक सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम के 4.30 बजे तक घूम सकते हैं। वहीं, शनिवार और रविवार को सुबह 11.30 बजे से लेकर शाम के 6.30 बजे तक घूमा जा सकता है।

सुवाली बीच (Suvali Beach)
सुवाली बीच में आप वोटिंग और खूबसूरती का नजारा ले सकते हैं। यहां पर बैठकर डूबते और उगते हुए सूरज को देखना काफी रोमांचक हो सकता है। अगर आप कुछ समय के लिए शांति का पल गुजारना चाहते हैं, तो इस बीच पर जरूर जाएं।
प्रवेश शुल्क
सुवाली बीच पर घूमने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। वहीं, यहां पर रुकने का भी कोई समय निर्धारित नही किया गया है।

अमाज़िया वाटर पार्क (Amaazia Water Park)
गर्मियों में अगर आप सूरत जाने का प्लान कर रहे हैं, तो अमाज़िया वॉटर पार्क जरूर जाएं। यहां गर्मियों के दिनों में ठंडे पानी के साथ एक्विटीज करना काफी रोमांचक हो सकता है। इस पार्क में आपको कामिकेज, फॉरेस्ट जंप, किंग कोबरा जैसे राइड का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
प्रवेश शुल्क
इस वॉटर पार्क में प्रवेश के लिए आपको न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1000 रुपये देना होता है। वहीं, पार्क पूरे सप्ताह दिन में 10.30 बजे से लेकर शाम के 5.30 तक खुला रहता है, यहां पर आप इन समय पर एक्विविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं।

सूरत का किला (Surat Fort)
सूरत का किला तापी नदी के किनारे स्थित है। इसे सूरज का पुराना किला के नाम से भी जाना जाता है। इस खूबसूरत किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में सुल्तान मोहम्मद तृतीय के द्वारा किया गया था। यह मध्यकालीन वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है।
प्रवेश शुल्क
इस किला में प्रवेश शुल्क के रूप में आपको प्रत्येक व्यक्ति 40 रुपये देना होता है। वहीं, यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक घूम सकते हैं। सोमवार को यह किला बंद रहता है।

अंबिका निकेतन मंदिर (Sri Ambika Niketan Mandir)
धार्मिक स्थानों पर जाने के शौकीन लोगों के लिए सूरत में अंबिका निकेतन मंदर बेस्ट हो सकता है। इस मंदिर की स्थापना सन् 1969 में हुई है। यह मंदिर मां देवी अंबिका को समर्पित है। इसके गर्भ ग्रह में अंबिका के अष्टभुज की एक विशाल मूर्ति विराजित है। नवरात्रों में इस मंदिर को काफी सजाया जाता है, साथ ही झांकियां निकाली जाती हैं।
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में दर्शन के लिए आपको किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होता है। वहीं, यहां के दर्शन के लिए सही समय सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक है।

स्वामीनारायण मंदिर (Swaminarayan Temple)
अगर आप सूरत जाएं, तो स्वामीनारायण मंदिर जरू जाएं। यहां आपको राजपूताना और हिंदुत्व की झलक दिखेगी। यहां हर साल एक मेला लगता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। यहां प्रवेश नि:शुल्क है। वहीं, मंदिर के दर्शन के लिए आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक जा सकते हैं।

स्नो पार्क (Snow Park)
सूरत की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए आप स्नो पार्क जा सकते हैं। यहां का स्नो आपको उत्तराखंड की याद दिला देगा। यह पार्क सूरत के राहुल राज मॉल में स्थित है, जहां का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचा रहता है।
प्रवेश शुल्क
स्नो पार्क में प्रवेश के लिए वयस्कों को 400 रुपये देना होता है। वहीं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को 100 रुपये देना होता है। यहां के स्नो का मजा आप दोपहर 12 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक ले सकते हैं।

गेवियर झील (Gavier Lake)
सूरत में न सिर्फ ऐतिहासिक चीजें और बीच देखने के लिए हैं, बल्कि यहां आप झील के आसपास घूमने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। गेवियर झील काफी खूबसूरत झील है, जो पर्यटक को काफी ज्यादा पसंद आ सकता है। इस स्थान को सूरत का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां पर आपको कई तरह की प्रवासी पक्षियों को देखने का मौका मिल सकता है।
प्रवेश शुल्क
गेवियर झील में प्रवेश शुल्क के रूप में आपको प्रत्येक व्यक्ति 40 रुपये देना होता है। वहीं, यहां पर आप सुबह से शाम तक किसी भी वक्त घूम सकते हैं।

डच गार्डन (Dutch Garden)
सूरत के नानपुरा में स्थित यह गार्डन बेहद की खूबसूरत है। शहर के शोर-शराबे से अलग यहां पर आपको हरियाली देखने को मिलेग। यहां पर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस गार्डन को यूरोपियन शैली में बनाया गया हैं, जहां पर आपको कई तरह के रंगीन फूल, पेड़-पौधे देखने को मिल जाएंगे। साथ ही पूरा पार्क घास से ढका हुआ है।
प्रवेश शुल्क
इस पार्क में घूमने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। वहीं, आप यहां पर सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक और दोपहर के 3 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक घूम सकते हैं।

बारडोली (Bardoli)
सूरत का बारडोली न सिर्फ इतिहास तक सीमित है, बल्कि यहां आपको कई तरह की प्रकृति सुंदरता भी देखने को मिल सकती है। यहां के समुद्र तट का शांत वातावरण आपको कुछ समय बैठने के लिए मजबूर कर देगा।
प्रवेश शुल्क
बारडोली में प्रवेश के लिएं आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसमें प्रवेश करना नि:शुल्क है। वहीं, यहां आप 24 घंटे कभी भी घूम सकते हैं।

तीथल समुद्रतट (Tithal Beach)
सूरत का यह तट काफी लोकप्रिय है, क्योंकि यहा पर आपके ब्राउन रंग की रेत नहीं, बल्कि काले रंग की रेत देखने को मिलेगा। साथ ही यहां के सूर्यदय और सूर्यास्त की तस्वीरें काफी आकर्षक आती हैं। अगर आप सूरत जाएं, तो यहां की तस्वीरें अपने साथ जरूर लेकर आएं।
प्रवेश शुल्क
यहां पर प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लेना होगा। आप बिना किसी शुल्क के बेफिक्र होकर घूम सकते हैं। साथ ही इस तट के खुलने का समय सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक है।

वंस्दा नेशनल पार्क (Vansda National Park)
वंस्दा नेशनल पार्क करीब 24 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। अगर आप पेड़, पक्षियों और जानवरों से प्यार करते हैं, तो सूरत के इस उद्यान में जरूर विजिट करें। यहां आपको 450 तरह के पौधे, 200 से भी अधिक तरह की पक्षियां देखने को मिल जाएंगे। साथ ही आप यहां बर्ड वॉचिंग, कैंपिंग, ट्रैकिंग जैसी एक्विविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
कार, एसयूवी या फिर जीप से अगर आप इस उद्यान में प्रवेश करते हैं, तो आपको 400 रुपये देना होगा। वहीं, मिनी बस या फिर हैवी वाहनों के लिए आपको 2000 रुपये प्रवेश शुल्क के रूप में देना होगा। बता दें कि वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी शुल्क अलग हैं। वहीं, इस उद्यान में आप सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं।

जवाहर लाल नेहरू उद्यान (Jawaharlal Nehru Garden)
इसे चोपाटी के नाम से भी जाना जाता है। सूरत के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। यह शहर का काफी पुराना उद्यान है, जहां पर आपको म्यूजिकल फाउटेन का आनंद उठाने का मौका भी मिलेगा।
प्रवेश शुल्क
इस पार्क में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। आप यहां बिना किसी प्रवेश शुल्क के घूम सकते हैं। वहीं, यहां के घूमने का समय सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर के 1 बजे तक और शाम के 4 बजे से लेकर दोपहर के 10 बजे तक है।

सूरत घूमने का सही समय – Best time to visit Surat
सूरत में गर्मी काफी ज्यादा पड़ती है, ऐसे में यहां घूमने का सही समय सर्दियों का महीना होता है। इसलिए कोशिश करें कि सूरत में हमेशा अक्टूबर से लेकर मार्च में ही विजिट करें। ठंड के सीजन में यहां घूमने का मजा दोगुना हो जाता है।
सूरत कैसे पहुंचे? (How To reach Surat)
हवाई मार्ग : अपने शहर से सूरत हवाई अड्डे का एयर टिकट बुक करें। यह शहर से 12 किलो मीटर की दूरी पर है, जिसके बाद आप कैब या फिर अन्य तरह की पर्सनल गाड़ियां बुक करके घूम सकते हैं।
रेल मार्ग : रेल मार्ग से भी आप सूरत जा सकते हैं, इसके लिए अपने शहर से सूरत रेल्वे स्टेशन के लिए टिकट बुक करें और फिर वहां से प्राइवेट गाड़ियों के माध्यम से सूरत शहर घूमें।
राज्य मार्ग : अपने वाहन या फिर अपने शहर से सूरत के लिए बस या फिर कोई टैक्सी बुक करें और राज्य मार्ग के जरिए सूरत शहर विजिट करें। इसके बाद आप अपने अनुसार वाहन बुक करके सूरत शहर घूमने का मजा उठाएं।

सूरत में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
होटल स्टे इन
दिल्ली गेट, रिंग रोड, बेल्जियम स्क्वायर के बगल में, जापान मार्केट, बेगमपुरा, सूरत, गुजरात
होटल रॉयल ट्रीट
सुथार फलिया सिनेमा रोड दिल्ली गेट, स्टेशन रोड, सूरत, गुजरात 395003
होटल पर्ल रेजीडेंसी
4th Floor, मेघानी टॉवर, होटल पर्ल, सिनेमा रोड, दिल्ली गेट के पास, सूरत, गुजरात
FAQ | क्या आप जानते हैं
सूरत शहर घूमने के लिए आपको 2 से 3 दिन का वक्त चाहिए। आप चाहें तो इससे अधिक दिन रुककर भी सूरत के आसपास के इलाकों में घूम सकते हैं।
सूरत शहर में घूमने के लिए आपके पास कम से कम 10 से 20 हजार रुपये होने चाहिए। यह खर्चा बढ़ भी सकता है। ऐसे में अपना एक बजट बनाकर ही घूमें।
सूरत में काफी गर्मी होती है, ऐसे में यहां आप सर्दियों के सीजन में अच्छी तरह से घूम सकते हैं।
सूरत में आपको कई सस्ते और महंगे होटल आसानी से मिल जाएंगे। आप किसी अच्छे होटल में अपने बजट के हिसाब से रुक सकते हैं।
