20+ दमन के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Famous places in daman

20+ दमन के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Famous Places in Daman : समुद्र तट के किनारे बसा दमन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आइए जानते हैं इसके कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में-

Daman Mein Ghumne ki Best Jagah: दमन बेहद ही खूबसूरत जगह है, जो आकर्षक समुद्र तटों से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों के लिए लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सुंदर दश्यों के साथ आपको बेहद ही लुभावनी वास्तुकला देखने को मिलेगी। अगर आप दमन घूमने जा रहे हैं, तो यहां के कुछ खूबसूरत जगहों को देखना बिल्कुल भी न भूलें। आइए जानते हैं 20+ दमन के घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन से हैं?

जगह किलोमीटर (शहर से दूरी)
सिटी शॉपिंग (City Shopping)1 किलोमीटर
सैंट जैरोम फोर्ट (St. Jerome Fort)0 किलोमीटर
सोमनाथ महादेव मंदिर (Somnath Mahadev Temple)5 किलोमीटर
नानी दमन (Nani Daman)0 किलोमीटर
दमन किला (Daman Fort)1.2 किलोमीटर
बेसिलिका ऑफ बोम जीसस (Basilica of Bom Jesus)1.3 किलोमीटर
जैम्पोर बीच (jampore beach)5 किलोमीटर
कैथेड्रल ऑफ बोम जीसस चर्च (Cathedral of Bom Jesus)1 किलोमीटर
डोमिनिकन मोनेस्ट्री (Dominican Monastery)1 किलोमीटर
देवका बीच (Devka Beach)3 किलोमीटर
मिरासोल लेक गार्डन (Mirasol Lake Garden)5 किलोमीटर
लाइट हाउस (lightHouse)1 किलोमीटर
जैट्टी गार्डन (Jetty Garden)1 किलोमीटर
देवका एम्यूजमेंट पार्क (Devka Amusement Park)3 किलोमीटर
दमन गंगा टूरिज्म कॉम्पलेक्स (Daman Ganga Tourist Complex)6 किलोमीटर
हाउस ऑफ बोकेज (House of Blockage)2 किलोमीटर
सत्य सागर उद्यान (Satya Sagar Udyan)3 किलोमीटर
कलेक्टर ऑफिस (Collector Office)2 किलोमीटर
वैभव वॉटर वर्ल्ड (Vaibhav Water World)3 किलोमीटर
मिसोल वॉटर पार्क (Mirasol Water Park)5 किलोमीटर
20+ दमन के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Daman Mein Ghumne ki Best Jagah
City Shopping

दमन की यात्रा के दौरान अगर आप  वहां से जुड़े कुछ यादगार चीजें खरीदना चाहते हैं, तो सिटी शॉपिंग आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है। यहां आपको कई तरह के ओएस्टर से बनी चीजें, बांस से बने बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, लेदर की जूतियां मिल जाएंगी। 

यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 10 बजे से रात के 10-11 बजे के बीच में शॉपिंग कर सकते हैं।

st. jerome fort
st. jerome fort

इस विशाल किले को नानी दमन किले के नाम से भी जाना जाता है। यह नानी दमक का विशिष्ट हिस्सा है, जिसका प्रवेश द्वार नदी की ओर है। किले के परिसर के अंदर कैथोलिक चर्च के सबसे प्रतिष्ठित पिताओं में से एक, सेंट जेरोम की एक बड़ी मूर्ति है। इस परिसर में अन्य आकर्षण भी हैं, जैसे चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ द सी और एक जैन मंदिर इत्यादि. 

इस किला में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त इस किले में प्रवेश कर सकते हैं।

Somnath Mahadev Temple
Somnath Mahadev Temple

सोमनाथ महादेव मंदिर दमन में स्थित एक पुराना हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस शिवलिंग का निर्माण 19वीं सदी में एक साधु के अनुरोध पर हुआ था। यह मासी मेले नामक वार्षिक मेले की मेजबानी के लिए प्रसिद्ध है, जो हजारों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां का वातावरण शांतिपूर्ण है। अगर आप दमन की भीड़भाड़ से कुछ समय शांति में बिताना चाहते हैं, तो इस जगह पर जा सकते हैं। 

मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 6 बजे से शाम के 6.30 बजे तक दर्शन के लिए जा सकते हैं।

nani daman
nani daman

नानी दमन या छोटा दमन, शहर का एक छोटा सा हिस्सा है। इस क्षेत्र में मुख्य रूप से कई गोथिक शैली के चर्च, एक लाइटहाउस, प्रसिद्ध नानी दमन किला और 18वीं शताब्दी के कांच के भित्ति चित्र और पेंटिंग वाला एक पुराना जैन मंदिर शामिल हैं। यहां एक लोकल दुबई मार्केट भी है, जहां से आप सही कीमतों पर खरीददारी कर सकते हैं। 

यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां कभी भी जा सकते हैं।

daman fort
daman fort

दमन किला, दमन के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। लगभग 30,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले इस किले में बड़ी संख्या में तोपों के भंडार है, जिसकी वजह से यह लोगों को काफी आकर्षित करता है। यहां खूबसूरती से डिजाइन की गई ये तोपें अपनी उल्लेखनीय नक्काशी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। दमन किला चर्च ऑफ बॉम जीसस, चैपल ऑफ अवर लेडी ऑफ रोज़री और चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ रेमेडीज के लिए भी प्रसिद्ध है। 

इस किला में प्रवेश के लिए आपको कुछ शुल्क देना पड़ता है, आप ऑनलाइन टिकट के माध्यम से शुल्क का पता लगा सकते हैं। आप यहां सुबह 8 से शाम के 4 बजे तक जा सकते हैं।

basilica of bom jesus
basilica of bom jesus

यह चर्च मोती दमन में स्थित। यह बॉम जीसस को समर्पित है। इसका निर्माण 1559 में शुरू हुआ था और इसकी प्रतिष्ठा 1603 में हुई थी। पुर्तगाली बस्ती के शुरुआती दिनों में यह एक पैरिश चर्च हुआ करता था। यह इमारत उस समय के पुर्तगाली कारीगरों और डिजाइनरों की शानदार वास्तुशिल्प कौशल और उत्कृष्ट शिल्प कौशल का एक जीवंत उदाहरण है। इसकी जटिल डिज़ाइन पुर्तगाली और रोमन शैली की वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है।

इस चर्च में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 10 से शाम के 6 बजे तक जा सकते हैं।

jampore beach
jampore beach

जैम्पोर बीच दमन के मुख्य आकर्षक केंद्र में से एक है। यह मोती दमन जेट्टी से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बीच है। यह मुख्य रूप से अपने काले कीचड़ रंग के पानी के कारण प्रसिद्ध है। शांति और एकांत की चाहत रखने वालों के लिए यह काफी प्रसिद्ध जगह है। समुद्र तट शहर की भीड़-भाड़ से दूर है और इसलिए आराम करने के लिए एक बेहतरीन जगह है। 

इस बीच पर जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आप यहां सूर्यास्त से पहले और सूर्योदय के बाद जा सकते हैं। 

पुर्तगाली संबंध की वजह से दमन का कैथोलिकों से गहरा संबंध है और कैथेड्रल ऑफ बॉम जीसस उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्मारकों में से एक है। विभिन्न पवित्र स्थानों में से, कैथेड्रल ऑफ बॉम जीसस सबसे लोकप्रिय पवित्र स्थल है। सन् 1603 में बना यह चर्च आज भी बेहद खूबसूरत है। 

cathedral of bom jesus
cathedral of bom jesus

इस चर्च में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 10 से शाम के 5 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।

dominican monastery
dominican monastery

डोमिनिकन मोनेस्ट्री अपने ऐतिहासिक गौरवों की गवाही देता है। यह मोनेस्ट्री फिलहाल धार्मिक अध्ययन के मुख्यालय के रूप में कार्य भी करता था। यहां दूर-दूर से कई कैथोलिक विद्वानों आते हैं। इस मोनेस्ट्री के प्रवेश द्वार पर बने पुष्प पत्थर लोगों को अपनी ओर बेहद आकर्षित करते हैं। 

इस मोनेस्ट्री के अंदर जाने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगता है। यहां जाने का सबसे सही समय शाम के 3 से 4 बजे के बीच का माना जाता है।

Devka Beach
Devka Beach

देवका बीच काफी खूबसूरत बीच है। दमन के कई अन्य बीच की तरह, यह भी एक विशाल समुद्रतट है। इस बीच से आपको साफ नीला पानी दिखेगा। बीच का रखरखाव काफी अच्छे से किया गया, जो इसकी सुंदरता को बनाए हुए है। इसके अलावा, यहां एक विशेष मनोरंजन पार्क भी है, जिसमें विशाल फव्वारे और बच्चों के लिए खेलने का खूबसूरत मैदान है।

बीच पर जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप सुबह 6 बजे से शाम के 5 से 6 के बीच यहां घूम सकते हैं।

Mirasol Lake Garden
Mirasol Lake Garden

मिरासोल लेक गार्डन मानव निर्मित गार्डन है, जो पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यह गार्डन एक खूबसूरत झील और एक पुल से जुड़े दो द्वीपों से घिरा हुआ है। यहां बैठना आपके लिए एक शांत भरा अनुभव हो सकता है। आप यहां वोटिंग का आनंद ले सकते हैं। साथ ही फव्वारे की बूंदों और गार्डन की सुंदरता का लुत्फ उठा सकते हैं। बगीचे में अन्य एक्टिविटी जैसे- कंप्यूटर गेम और टॉय ट्रेन इत्यादि की भी सुविधाएं भी हैं।

इस गार्डन में प्रवेश के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 10 रुपये शुल्क के रूप में देना होता है। वहीं, यहां आप सुबह 11 से रात के 9 बजे तक घूम सकते हैं। 

lightHouse
lightHouse

लाइटहाउस पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध स्थान है। दमन और दीव आने वाले प्रत्येक पर्यटक को यह जगह काफी ज्यादा पसंद आती है। लंबा खड़ा, लाइटहाउस सूर्यास्त का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। यह शहर का एक प्रमुख स्थल है और एक किले के अंदर स्थित है। यहां से आप समुद्री यातायात का बेहतरीन नजारा भी देख सकते हैं। 

लाइटहाउस देखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को शुल्क के रूप में 20 रुपये देना होता है। वहीं, यहां आप सुबह 10 से शाम के 6 बजे तक जा सकते हैं।

मोती-दमन के पास गंगा नदी के तट पर स्थित जेट्टी गार्डन बेहद ही सुंदरती से डिजाइन किया गया गार्दन है, जो अपने फाउंटेन की आकर्षक व्यवस्था के साथ दर्शकों का अपनी ओर आकर्षित करता है। खूबसूरत परिदृश्य के साथ यहां नदी के किनारे कुछ समय बिताना काफी सुखद भरा अनुभव देता है। 

Jetty Garden
Jetty Garden

इस गार्डन में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 9 बजे से रात के 8 बजे तक घूम सकते हैं।

Devka Amusement Park
Devka Amusement Park

देवका एम्यूजमेंट पार्क बीच के बिल्कुल सामने स्थित है। इस पार्क में आप अपने परिवार के साथ एक खूबसूरत पल बिता सकते हैं। वाटर बैलून राफ्ट, बंजी-जंपिंग, झूले और क्रिकेट पिच जैसे कई एडबेंचर से भरपूर एक्टिविटीज आपको और आपके परिवार के लोगों को बेहद पसंद आ सकते हैं। पार्क के केंद्र में एक खूबसूरत बगीचा है, जो कुछ शांत और फुर्सत के पल बिताने के लिए परफेक्ट है। 

इस पार्क में प्रवेश के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 10 रुपये देना होता है। वहीं, आप सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक घूम सकते हैं।

daman ganga tourist complex
daman ganga tourist complex

यह काफी अच्छी तरह से वेल-प्लांड और खूबसूरती से बना गार्दन है, जो दमन आने वाले हर व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आपको ढेर सारी आकर्षक सेवाएं और सुविधाएं मिलती हैं। इसमें एक कैफेटेरिया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के ड्रिंक्स और खाने की चीजें मिलती हैं। इसके साथ ही हेल्थ क्लब, ड्रामा और मनोरंजन के लिए एक थिएटर भी है।

यहां जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को शुल्क के रूप में 10 रुपये देना होता है। वहीं, आप यहां सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।

हाउस ऑफ बोकेज, भारत में ऐतिहासिक पुर्तगाली संस्कृति और शासन पर एक विस्तृत कहानी को बयां करता है। यह पुर्तगाली शासन के दौरान औपनिवेशिक अधिकारियों और प्रशासकों के प्रमुख आवासों में से एक हुआ करता था। भारत की आजादी के समय से लेकर आज के इस आवास की स्थापत्य विरासत में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। यह भावी पीढ़ी के बीच दमन के इतिहास की समृद्धि को परिभाषित करता है।

house of bockage
house of bockage

यहां जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति सिर्फ 10 रुपये शुल्क देना होता है। आप सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक यहां जा सकते हैं।

यह कोस्ट गार्ड स्टेशन के बिल्कुल नजदीक है। इस उद्यान में रंगीन फाउंटेन के साथ-साथ आपको कई मनमोहक दृश्यों को देखने का मौका मिलेगा। बगीचे के आसपास एक सत्य नारायण का मंदिर भी स्थिति है। इसलिए इस उद्यान को सत्य सागर उद्यान नाम दिया गया है।

satya sagar udyan
satya sagar udyan

इस उद्यान में आप कभी भी जा सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

कलेक्टर ऑफिस पर एक समय पुर्तगाली का शासन था। यह पुर्तगाली के प्रशासन का केंद्र था। यह खूबसूरत पुरानी इमारत है, पुर्तगाली वास्तुकला की गॉथिक शैली को दर्शाती है। वर्तमान में यह इमारत दमन के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट का कार्यालय है। शहर के केंद्र में स्थित यह इमारत शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है।

Collector Office
Collector Office

यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 9.30 से शाम के 7 बजे तक जा सकते हैं।

वैभव वॉटर पार्क दमन के वापी में स्थित है और इस क्षेत्र में सबसे अधिक देखे जाने वाले वॉटर पार्कों में से एक है। पार्क वयस्कों और बच्चों दोनों के लिए है, जहां आपको कई तरह की एक्विटी करने का मौका मिलता है। यहां ग्रुप में यात्रा करने वालों और स्कूल की तरफ से यात्रा करने वालों के लिए विशेष पैकेज और ऑफर मिलते हैं। 

vaibhav water world
vaibhav water world

इस पार्क में एंट्री के लिए प्रत्येक व्यक्ति को शुल्क के रूप में 800 रुपये देना होता है। वहीं, 5 फीट से कम हाइट के बच्चों को 600 रुपये शुल्क देना होता है। आप यहां सुबह 11 से शाम के 5 बजे तक जा सकते हैं।

दमन के मारवाड़ में स्थित, मिरासोल वॉटर पार्क एक थीम रिज़ॉर्ट को-वॉटर पार्क है। इसमें आपको कई तरह की एक्विटी का मौका मिलेगा। आप यहां वॉटर स्लाइड, कोस्टर और बच्चों के खेल के मैदान के साथ-साथ मीलों लंबी टयूबिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। क्रिस्टल क्लियर पानी के छींटों के बाद घंटों की भूख को शांत करने के लिए यहां कई तरह के रेस्टोरेंट भी हैं। 

Mirasol Water Park
Mirasol Water Park

इस पार्क में एंट्री के लिए प्रत्येक व्यक्ति को शुल्क के रूप में 1000 रुपये देना होता है। वहीं, बच्चों के लिए यह शुल्क 800 रुपये रखा गया है। यहां आप सुबह 10 बजे से रात के 11 बजे तक रह सकते हैं।

दमन घूमने के लिए सबसे अच्छा महीना अक्टूबर से फरवरी माह का माना जाता है। इस महीने में मौसम काफी ज्यादा सुहावना होता है। इस सीजन में औसतन तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस होता है।

हवाई यात्रा: अगर आप फ्लाइट से दमन जाने का सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि भारत के किसी भी शहर से दमन जाने के लिए सीधी हवाई यात्रा उपलब्ध नहीं है। आप अपने शहर से सूरत हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं। यहां से सिर्फ 80 किलोमीटर की दूरी पर दमन है। 

सड़क द्वारा : भारत के किसी भी शहर से दमन जाने के लिए सीधी सड़क नहीं जु़ड़ी है। सड़क के माध्यम से जाने के लिए आपको गुजरात जाना होगा, यहां से वापी मुख्य स्थल पर पहुंचकर आप सड़क के जरिए दमन पहुंच सकते हैं। यहां से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर दमन है।

रेलवे द्वारा : रेलवे मार्ग से भी दमन जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं है। आप वापी रेलवे स्टेशन पहुंचकर यहां से टैक्सी बुक करके दमन पहुंच सकते हैं।

वापी – दमन रोड, सिलवासा रोड, कंचन नगर, वापी पूर्व, इमरान नगर, वापी, गुजरात

ले पेंशन

पता : फस्ट फ्लोर, दमनिया एन्क्लेव बी विंग, नानी दमन बस स्टैंड के सामने, आईओसी पेट्रोल पंप के पीछे, खारीवाड, नानी दमन

पता : भीमपोर, दमन, मारवाड़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

FAQ | क्या आप जानते हैं

दमन घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

दमन घूमने के लिए आपको करीब 20 से 30 हजार रुपये लग सकता है। हालांकि, आप किस तरह से दमन जा रहे हैं या फिर होटल बुकिंग के हिसाब से भी बजट अलग हो सकता है।

दमन घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

दमन घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी का माह होता है। 

मुझे दमन में कहां रहना चाहिए?

दमन में आप होटल या फिर लॉज में रह सकते हैंय़

रात के समय दमन में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

रात के समय आप सिटी शॉपिंग, मिरासोल लेक गार्डन जैसी जगहों में घूम सकते हैं।

हम रात में दमन में क्या कर सकते हैं?

रात में आप शॉपिंग और वॉटर पार्क में जाकर इंजॉय कर सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...