बहुत से पौधों से हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह हमारे मन को शांति प्रदान करती है।  और इन पौधों से प्राकृतिक औषधि भी मिलती है । जिसका हमारे शरीर में  स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी महत्व है।

स्वास्थ्य, दीर्घायु और जीवन को बेहतर बनाने के लिए घर में सकारात्मक ऊर्जा का होना बेहद आवश्यक है। आप एक खुश और संतुष्ट जीवन तभी जी सकते हैं जब आप जिस स्थान पर निवास करते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास हो। ऐसे कई पौधे हैं जिनमें सकारात्मक ऊर्जा भरपूर मात्रा में पायी जाती है , पौधों से हमे साफ ऑक्सिजन भी मिलती है । तो आज हम आपको 5 ऐसे  पौधों के बारे में बतायेंगे जिनको आप घर पर लगा कर नकरात्मक ऊर्जा से बच सकते है।

  आइए  जानते है ऐसे पौधों के बारे में..

लैवेंडर (Lavender)

इस पौधे से तेल निकाला जाता है जो हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसका इस्तेमाल करने से हमारे शरीर मे आराम मिलता है।

शांति लिली (Peace Lily)

इस पौधे के नाम से ही इसके गुणों का पता चलता है ।यह हमें शांति प्रदान करता है। यह हवा में से विषैले पदार्थों को खत्म कर देता है ,जिससे हमे साफ oxygen मिलती है और यह हमारी चिंता और तनाव को दूर करता है। यह हमारी आध्यात्मिक चेतना को भी बढ़ाता है।

कमल (Lotus)

यह पौधा हमारे आत्मिक ज्ञान को बढ़ाता है और यह हमारी आध्यात्मिक चेतना को भी बढ़ाता है।इसका फूल दिखने में भी सुंदर होता हैं और सुगंधित भी होता है।

गुलमेंहदी (Rosemary)

इसका तेल हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इस से मस्तिष्क का तनाव भी कम होता है। और यह हमारे खून का संचार भी बढ़ाता है। इसकी सुगंध भी अच्छी होती है।

ऋषि (Sage)

यह हमारे लिए बहुत ही उपयोगी पौधा होता है। इसको सूखाकर जलाने से जो धुँआ निकलता है वो नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देता है। और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

positive energy giving plants

positive energy giving plants

positive energy giving plants

positive energy giving plants

positive energy giving plants

positive energy giving plants

positive energy giving plants

positive energy giving plants

positive energy giving plants

एलोवेरा (Aloe Vera)

यह पौधा हमारे लिए बहुत उपयोगी होता है यह हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। यह हमारी त्वचा की बीमारियों को भी ठीक करता हैं। हमारी त्वचा पर हुई जलन और घाव को भी ठीक करके हमे आराम देता है। इसका रस निकाल के पिया जाता है।

जेड (Jade)

इस पौधे से हमे शांति मिलती है। यह पौधा घर मे लगाने से घर मे शांति का वास रहता है।यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा जो बढ़ाता है। यह मित्रो , और परिवार के लोगो मे अच्छे सम्बनध बनाने में भी मदद करता है।

जास्मिन (Jasmine)

यह पौधा हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है यह हमारी उदासी और घबराहट को कम करता है।यह हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।इसमें बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। यह हमें दिल की बीमारियों से भी बचाता है।

पेपरमिंट (Peppermint)

इसकी सुगंध हमारी सांसो को ताजा कर देती है इसका इस्तेमाल गम , पीने की चीजें इनमे किया जाता है। इसकी सुगंध अच्छी होने के कारण लोग इसे अपने आस पास भी रखते हैं। इस से हम तरो ताजा महसूस करते हैं। यह हमारे सिर दर्द को भी ठीक करता है।

यह भी पढ़ें  

पौधे भी चमकाते हैं आपकी त्वचा,लगाएँ ये पाँच पौधे घर में

10 गूदेदार पौधे आप घर पर भी आसानी से उगा सकते हैं