Oxygen Plants for Home: पेड़-पौधे वायु प्रदूषण को कम करते हैं और आसपास के वातावरण को ठंडा व शुद्ध रखते हैं। वे सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखते हैं।

नीम का पौधा लगाएं
नीम का पेड़ लगातार 22 घंटे ऑक्सीजन उत्सर्जन करने में सक्षम है। यह आसपास के स्थानों को मच्छरों से दूर रखता है।
आजकल पौधो से घरों की सजावट का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है क्योंकि पौधे सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते है, साथ में सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं। यह सर्वविदित है कि हम पौधों से ऑक्सीजन लेते हैं और उनको कार्बन डाइऑक्साइड प्रदान करते हैं इसलिए पौधे हमारे जीवन के लिए वरदान होते हैं। क्यों ना हम ऐसे पौधे का चयन करें जो प्रदूषण को दूर रखें। घर के अंदर लगाए जाने वाले कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें अधिक देखभाल और पानी की जरूरत नहीं होती है, परंतु वे विषैली गैसों को दूर कर हवा की शुद्धता बनाए रखते हैं और ये घर की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। जैसे-
Also read: ऐसे पौधे जिनसे हमे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है
मनी प्लांट
यह हवा की शुद्धता को बरकरार रखता है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट घर में खुशहाली और बरकत बनाए रखता है। इसे एक अच्छे से सेरेमिक पॉट में लगाकर रसोई, लिविंग एरिया के साइड टेबल पर या सीढिय़ों की साइड पर भी रखा जा सकता है। यह मिट्टी के पॉट या पानी के पॉट में भी हरा-भरा रहता है।
एरिका प्लांट
यह पौधा आसपास के वातावरण को सकारात्मक रखता है और विषैली गैसों को खत्म करता है। इसको अधिक धूप या पानी की आवश्यकता नहीं होती। इसे केवल 2 महीनों में एक बार धूप में रखा जा सकता है।
पोथोस
यह पौधा खूबसूरत बेल की तरह का होता है। इसकी बेल बढ़ती ही रहती है, ये किसी भी जगह को बहुत जल्दी भर सकते हैं। इन्हें कम रोशनी वाली जगह में भी लगाया जा सकता है। यह बेल हवा की शुद्धता को बनाए रखती है।
स्नेक प्लांट
कई रिसर्च में इसे हवा के लिए बेहतरीन प्यूरिफायर पाया गया है। इसके पत्तों का मुलायम हिस्सा इसे हर प्रकार से बेहतर बनाता है। इसे कम रोशनी में भी आसानी से रखा जा सकता है। इसे बहुत अधिक रख-रखाव की जरूरत नहीं होती है। यह कमरे में ऑक्सीजन बनाए रखता है।
स्पाइडर प्लांट
इस पौधे की कई वैरायटी होती है और यह रंग में हल्का या गहरा होता है। आप एक जैसे 3-4 पौधे एक साथ पंक्ति में लगा सकते हैं। ये जल्दी फैलता है और हैंगिंग बास्केट में काफी अच्छा लगता है। इसका खास फायदा यह है कि इसके छोटे पौधे निकल आते हैं, जिन्हें रिपॉट किया जा सकता है।
कुछ पौधों का चयन आप घरवालों के स्वास्थ्य को देखते हुए भी कर सकते हैं। कुछ पौधों में औषधीय गुण भरपूर पाए जाते हैं, जिन्हें घर पर भी आसानी से लगाया जा सकता है। साथ ही घरेलू नुस्खे में भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
- तुलसी
तुलसी का हिन्दू धर्म में महत्व अधिक है। तुलसी हर घर के आंगन की शोभा होती है। यह शुद्ध वायु प्रदान करती है। यह दिन और रात में ऑक्सीजन का उत्सर्जन करती है। इसके पत्ते खांसी, जुकाम में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। - एलोवेरा
एलोवेरा का पौधा औषधीय गुणों से भरा होता है। यह वायु को शुद्ध करने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी लाभकारी है। इसके पल्प को सनबर्न स्किन पर लगाने से राहत मिलती है। यह त्वचा और बालों के लिये भी काफी अच्छा माना गया है। - रोजमेरी
ये पौधा फ्लेवोनोईड्स और पोलीफेनोल जैसे तत्वों से भरपूर है। यह डिटॉक्स करने के साथ-साथ पेट से संबंधित परेशानियां और जोड़ों के दर्द में काफी उपयोगी माना गया है। - लेमनग्रास
यह बहुत लम्बी सी पत्तियों का पौधा है। इसकी खुशबू सारे वातावरण को महका देती है। इसमें सभी तरह के जरूरी तत्व और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। यह मस्तिष्क को ठंडक पहुंचाता है। इसका उपयोग तनाव कम करने में स्पा के साथ भी कर सकते हैं। यह पाचन के लिए भी अच्छा है। - व्हीटग्रास
व्हीटग्रास में 70 प्रतिशत क्लोरोफील होता है, जो शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाकर शरीर में टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है।
