Zinc Rich Foods Diet
Seeds

विंटर सीज़न में इन 5 तरह के बीजों का करें सेवन, शरीर को रखेंगे सेहतमंद: Winter Seeds

सर्दी के मौसम में ठंड के कारण कई लोग बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए, हमेशा डॉक्टर द्वारा सलाह दी जाती है कि ऐसे मौसम में अपने खान-पान का भरपूर ध्यान रखना चाहिए

Super Seeds for Winter: सर्दी के मौसम में ठंड के कारण कई लोग बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए, हमेशा डॉक्टर द्वारा सलाह दी जाती है कि ऐसे मौसम में अपने खान-पान का भरपूर ध्यान रखना चाहिए । खास तौर पर ऐसी चीजों का सेवन करें, जो गर्म तासीर के हो। क्योंकि, इससे हमारे शरीर को गर्माहट मिलती है। कई लोग सर्दी के मौसम में अपने खान-पान में कई तरह के नट्स और बीज को शामिल करते हैं। क्योंकि, यह हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं और शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सीड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद है, जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखेंगे। इसके अलावा आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करने का काम करेंगे।

Also read : इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं इन चीजों से बनी ये ड्रिंक्स, जानिए रेसिपी

Super Seeds for Winter
Winter Seeds-Chia seeds

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। इस छोटे से बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, आयरन और कैल्शियम भी होता है। एक चम्मच चिया सीड्स में करीब 5 ग्राम फाइबर होता है। हाई फाइबर वाले इन सीड्स में कैलोरी कम होती है और ये लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं। आप सर्दी के मौसम में सुबह-सवेरे चिया सीड्स को पानी में मिलाकर पी सकते हैं। यह शरीर में धीरे-धीरे डाइजेस्ट होते हैं और आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। यह अंदर से काफी गर्म तासीर वाले होते हैं। जिस वजह से आपको शरीर में गर्माहट महसूस होगी। खासतौर पर जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

Flaxseed
Flaxseed

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड ALA , फाइबर और लिग्नन्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। इन पोषक तत्वों का शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट असर होता है, जो इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है। ये बीज शरीर में कोलेस्टेरॉल को जमा होने से रोकने में भी मदद करता है। फाइबर आसानी से मल त्याग में मदद करता है और आपका पेट भी भरा रखता है। आप ठंड के मौसम में इस बीज को शामिल कर सकते है। आप इसे स्मूदी या सलाद में मिलाकर ले सकते है।

Pumpkin Seeds
Pumpkin Seeds

कद्दू के छोटे से बीज में कैरोटेनॉयड्स और विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जिससे इन्फ्लेमेशन कम होता है। ये बीज हमारे दिल और हड्डियों को सेहतमंद रखता है और सही ग्लाइसेमिक लेवल बनाए रखता है। प्रतिदीन इसके सेवन से नींद की क्वालिटी सुधारने में भी मदद होती है। इसके अलावा ये महिलाओं और पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है। खासतौर पर पुरुष इस बीज का सेवन स्पर्म की क्वालिटी सुधारने के लिए भी करते हैं। जिन महिलाओं को इरेगुलर पीरियड्स आते है, वो भी इस बीज का सेवन कर सकती हैं। उनका मासिक चक्र ठीक हो जाएगा।

Poppy Seeds
Poppy Seeds

खसखस में मैंगनीज भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों की सेहत और खून के थक्कों के लिए एक जरूरी तत्व है। इनमें फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। खसखस के बीज के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। ये हमारी हड्डियों और इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

Sesame seeds

ठंड के मौसम में आप तिल को कई तरीकों से अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है, जो हमारे शरीर को अंदर से मजबूत और गर्माहट प्रदान करती है। तिल के बीज में मैंगनीज और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को अंदर से मजबूत करता है। इनके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को होने वाले नुकसान को धीमा करके शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...