अनुराग डोभाल ने बेघर होते ही बिग बॉस पर लगाए गंभीर आरोप,बोले- मुझे टॉर्चर किया गया: Anurag Dobhal Allegation
Anurag Dobhal Allegation

Anurag Dobhal Allegation: बिग बॉस सीजन 17 इन दोनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो की फिलहाल काफी ज्यादा चर्चा हो रही है क्योंकि अनुराग डोभाल को जब से घर से बाहर निकाला गया है तब से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है। अनुराग को ऑडियंस की वोटिंग नहीं बल्कि घरवालों की वोटिंग की वजह से बाहर किया गया था। अब घर से बाहर आने के बाद उन्होंने मेकर्स पर तरह-तरह के आरोप लगाना शुरू कर दिए हैं और उनके फैंस भी बिग बॉस को लेकर बहुत सी बातें कर रहे हैं।

Also read : एक बार फिर नए अंदाज में नजर आएगी सम्राट अशोक की प्रेम कहानी: Upcoming Serial

बिग बॉस पर लगाए गंभीर आरोप

अनुराग डोभाल जब से शुरू से बाहर आए हैं उन्होंने बिग बॉस पर तरह-तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ब्लॉग शेयर किया है जिसमें वह बोल रहे हैं कि शो से बाहर आने के बाद 2 दिन तक उन्हें परिवार से बात नहीं करनी दी गई जिसकी वजह से वह काफी ज्यादा परेशान हो रहे थे और इसी के साथ उन्होंने अन्य आरोप भी मेकर्स पर लगाएं हैं।

टॉर्चर का लगाया आरोप

अनुराग डोभाल ने अपने ब्लॉग में कहा है कि बिग बॉस ने उन्हें तरह-तरह से टॉर्चर किया। घर से बाहर निकालने के बाद उन्हें एक होटल में रखा गया था जहां दो दिनों तक घर वालों से कांटेक्ट नहीं करने दिया गया था। शो खत्म होने के बावजूद जब यह सब हो रहा था तो यह किसी टॉर्चर के बराबर था। अनुराग ने कहा कि एक ऐसी दुनिया से निकाल कर आना जहां आपका किसी से कांटेक्ट ना हो यह बहुत मुश्किल होता है।

सुसाइड का आया ख्याल

YouTube video

अनुराग यहीं पर नहीं रुके अपने ब्लॉक में उन्होंने यह भी बताया है कि परिवार से संपर्क ना हो पाने की वजह से वह काफी ज्यादा परेशान हो गए थे और उनके मन में एक पल के लिए सुसाइड का ख्याल भी आ गया था। उन्होंने कहा कि मेरा मां-बाप से कांटेक्ट नहीं था और दो दिन तक मुझे परिवार से दूर रखा गया और उनसे बात नहीं करने दी गई। मुझे मेरा फोन नहीं दिया जा रहा था और जब मैं होटल में था तो मुझे सुसाइड का ख्याल आ रहा था।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...