ashok
ashok

Upcoming Serial: कई बार कुछ लोग कुछ ऐसा काम कर जाते हैं कि उनके गुजरे हुए सदियों बीत जाते हैं लेकिन अपने कुछ कामों के जरिए उन्हें अलग-अलग कालों में एक अंदाज के साथ याद किया जाता है। कुछ ऐसे ही पराक्रमी और वीरता से भरे राजा सम्राट अशोक भी थे। उनकी वीरता से भरी प्रेम कहानी को एक अनूठे अंदाज में कलर्स पर जल्द ही प्रस्तुत किया जाएगा। इस शो का नाम प्रचंड अशोक है। इसके प्रोमो से ही पता चल रहा है कि यह शो कितना खास रहने वाला है।

Also Read: आपकी भी है प्यारी-सी प्रेम कहानी, तो मेहंदी के रूप में सजा लीजिए: Love Story Mehndi Design

शो की खास बात

शो की सबसे बड़ी खासियत है कि यह शो एकता कपूर का है। एकता कपूर के शो अपने भव्य सेट्स के लिए हमेशा से जाने जाते हैं। वहीं नागिन के बाद दर्शक उनके एक नए शो का इंतजार कर रहे थे। नए साल में एकता कपूर का अपने फैंस के लिए यह एक तोहफा है। वह कलर्स टीवी पर अपना नया शो प्रचंड अशोक लेकर आई हैं, जिसका प्रोमो लोगों में कौतूहल जगा रहा है। शो के लीड एक्टर अदनान खान और मल्लिका सिंह नजर आ रही हैं। अब देखते हैं कि यह दोनों अपने किरदार के साथ कितना न्याय कर पाते हैं।

18 साल की उम्र में हुआ था प्रेम

ऐसा माना जाता है कि जब सम्राट अशोक अपने राजकाज के सिलसिले में विदिशा गए थे तब उन्हें एक आम लड़की देवी से प्रेम हुआ था। उन्होंने वहीं पर उनसे शादी की और इस शादी से उनके तीन बच्चे भी हुए थे। देवी को शाक्य कुमारी भी कहा जाता था क्योंकि वो शाक्या कुटुंब की थी। सम्राट अशोक और देवी की शादी को प्यार से जोड़कर भी देखा जाता है क्योंकि उस दौरान पाटलिपुत्र के राजकुमार के लिए कोई साधारण लड़की नहीं चुनी जाती। लेकिन हां जब वो पाटीलुपत्र वापिस लौटे तो देवी अपने बच्चों के साथ विदिशा में ही रुकीं और अपने राज्य जाकर सम्राट अशोक ने  राजकुमारी असंधिमित्रा से शादी की।