बिहार के ये खूबसूरत जगहें हैं बेहद खास, एक बार जरूर करें विजिट
अगर आप भी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बिहार एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यहां कई ऐसी जगह है जो आपको इतिहास से रूबरू कराकर यहां की संस्कृति से भी परिचित कराएगी। चलिए जानते हैं बिहार के प्रमुख पर्यटक स्थल के बारे में।
Bihar Tourist Places: बिहार सिर्फ अपनी विविध संस्कृति के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि यह पर्यटक की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। बिहार अपनी एक समृद्ध संस्कृति लिए हुए है। यहां ही बौद्ध धर्म और मौर्यवंश की उत्पत्ति हुई। राज्य में विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ रहकर सहिष्णुता का परिचय देते हैं। अगर आप भी कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बिहार राज्य आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यहां आपको विभिन्न संस्कृति से परिचय होने का अवसर तो मिलेगा ही, साथ ही नालंदा देखने का मौका भी मिलेगा। नालंदा भारत का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय है। इसके अलावा कई सारी ऐसी जगह है जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ भी घूम सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बिहार की कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप अपनी छुट्टियां मना सकते हैं।
Also read : शिलॉन्ग के इन खूबसूरत जगहों को लाइफ में एक बार जरूर करें एक्सप्लोर
नालंदा

बिहार में भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय नालंदा स्थित है। वैसे तो आज के समय में नालंदा का अधिकांश हिस्सा खंडहर है, लेकिन भारत का इतिहास जानने के लिए यह एक बढ़िया जगह है। इसी जगह पर बुद्ध ने आम के बाग के पास भाषण दिया था। वहीं, प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेन त्सांग ने नालंदा में अपने दो साल बिताए थे। वहीं, महावीर स्वामी ने इसी जगह पर 14 मानसून बिताए थे। घूमने के लिए नालंदा एक बढ़िया डेस्टिनेशन है।
गया

गया राज्य का काफी लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। गया इस दृष्टि से भी काफी अहमियत रखता है, क्योंकि यहां एक पेड के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसे बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता है। मौर्य और गुप्त वंश के शासक यहीं के थे। आप यहां पर बोधगया, महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मंदिर, मगला गौरी तीर्थ, डुंगेश्वरी गुफा मंदिर, बराबर गुफाएं, बोधि वृक्ष, चीनी मंदिर और मठ, बोधगया पुरातत्व संग्रहालय, मुचलिंडा झील, थाई मंदिर और मठ, रॉयल भूटान मठ देख सकते हैं।
वैशाली

घूमने के लिए वैशाली भी एक अच्छी जगह है। दरअसल, बिहार के वैशाली में ही अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर ने जन्म लिया था। एक समय में वैशाली लिच्छवी शासकों की राजधानी थी। पर्यटक यहां पर अवशेष स्तूप, कुटागारशाला विहार, विश्व शांति शिवालय, राज्याभिषेक टैंक, बावन पोखर मंदिर, राजा विशाल का गढ़, चौमुखी महादेव, कुंडलपुर आदि स्थानों पर घूम सकते हैं।
नवलखा पैलेस

नवलखा पैलेस मधुबनी के पास राजनगर में स्थित है। ये पैलेस खंडहर बना हुआ है। दरअसल, यहां भूकंप आया था, जिसके बाद नवलखा पैलेस काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके बाद से ये खंडहर बना हुआ है। लेकिन इसके बाद भी यह लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। घूमने के लिए ये बिहार की प्रमुख जगहों में से एक माना जाता है।
शेरे शाह सूरी

राज्य के सासाराम इलाके में स्थित शेर शाह सूरी मकबरा एक अच्छा पर्यटक स्थल है। इसका नाम सम्राट शेर शाह सूरी के नाम पर रखा गया है, और उन्हें ही ये मकबरा समर्पित है। इसे लाल पत्थर से बनाया गया है। इतना समय होने के बाद भी इसे काफी अच्छे से संरक्षित किया गया है। 122 फीट ऊंचे इस मकबरे में गुंबद, मेहराब, स्तंभ, मीनार, छतरियां आदि देखने लायक है।
