एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपने बोल्ड और गॉर्जियस लुक से सभी को अपना फैन बना लिया है। अभी हाल ही में हुए ‘ग्रेमी 2020′ में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस से साथ अपना फैशन का जलवा बिखेरा। इस खास मौके पर इस पावर कपल का फैशन गेम इतना हाई था कि सबकी नजरे इन पर ही टिकी रह गई। 
प्रियंका ने सेक्सी गाउन पहना था जिसका नेक काफी डिप था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही थी। वहीं निक भी कम नहीं लग रहे थे। उन्होंने गोल्ड कॉफी कलर का सूट पहना था। यह दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। 
सोशल मीडिया पर इस कपल की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। साथ ही इस जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों के आउटफिट पर भी खास चर्चा बनी हुई है और भला हो भी क्यों न दोनों लग ही इतने स्टनिंग रहे हैं। 
बता दें सोशल मीडिया पर प्रियंका ने जब से अपनी Grammys 2020 तस्वीरें शेयर की है तब से फैंस की तारीफों की लम्बी लाइन लग गई है। फोटोज पर प्रियंका की तारीफ में दुनिया भर के कमेंट आ रहे हैं।