कैलिफॉर्निया में आयोजित 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स सेरेमनी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि उनके पति निक जोनस ने भी अपने गजब के आउटफिट में कहर ढाया।
अब ऐसे में अवॉर्ड शो की निकयंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
एक्ट्रेस ने डीप नेक का पिंक ऑफ शोल्डर गाउन पहना, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस दिखीं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस लुक को डायमंड ईयरिंग्स और स्टेटमेंट नेकपीस के साथ टीमअप किया। प्रियंका चोपड़ा का मेकअप लाइट और सटल था।

तस्वीर में रेड लिपस्टिक, पिंक ब्लश उनके स्टनिंग लुक को कम्प्लीट कर रहे हैं।

वहीं निक सूटेड बूटेड लुक में हैंडसम दिखे। उनका यह ऑल ब्लैक लुक काफी क्लासी लुक दे रहा है।

प्रियंका-निक एक साथ हमेशा की तरह परफेक्ट कपल नजर आए।

