अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी हैं क्योंकि दिन भर के काम के बाद आपको इससे ना सिर्फ शरीर को आराम मिलता है, बल्कि अगले दिन के लिए आपको उर्जा भी मिलती हैं, लेकिन इसके साथ ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि अधिक नींद भी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। ऐसे में कई बार लोग के सामने ये दुविधा रहती है कि आखिर उनके लिए कितनी नींद पर्याप्त होगी। अगर आपकी भी यही समस्या है तो चलिए आपकी इस दुविधा का समाधान करते हैं। दरअसल आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि उम्र के हिसाब व्यक्ति को कितनी नींद की आवश्यरकता होती है। असल में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने तमाम तरह के शोध और अध्ययन के जरिए उम्र के अनुसार व्यक्ति के लिए नींद की अवधि सीमा तय की है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
नवजात शिशु
नवजात बच्चों को हर दिन 14 से 17 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है, वैसे उनके लिए 11 से 13 घंटे की नींद भी पर्याप्त होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि वो 19 घंटे से अधिक ना सोएं ।
4से 11 महीने के बच्चे
4 से 11 महीनों के बच्चों के लिए 12 से 15 घंटे की आवश्यक होती है।
3 से 5 साल के बच्चे
3 से 5 साल के बच्चे जिनकी शारीरिक गतिविधियां काफी अधिक हो जाती है, स्वास्थ्य विशेषज्ञ 10 से 13 घंटों की नींद लेने की सलाह देते हैं।
6 से 13 साल के बच्चे
वहीं 6 से 13 साल के स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए 9 से 11 घंटे की नींद की सलाह दी गई है।
14 से 17 साल के किशोर
14 से 17 साल किशोरों को स्वास्थ्य विशेषज्ञ 8 से 10 घंटे की नींद की सलाह देते हैं।
युवा और वयस्क
18 से उपर के नौजवान और वयस्कों को हेल्थ स्पेश्लिस्ट 7-9 घंटों की सलाह देते हैं।
बुजुर्ग
वहीं 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को स्वास्थ्य विशेषज्ञ 7-8 घंटे की नींद की सलाह देते हैं।
