कंडीशनर का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके बालों का टैक्स्चर कैसा है? उसी के अनुरूप हेयर कंडीशनर खरीदें। आइए जानें कि बालों के टैक्सचर के अनुसार कौन सा कंडीशनर लगाना चाहिए । 

मोटे बाल :- यदि बाल मोटे और कड़े हैं तो ऐसा कंडीशनर लगाएं, जिसमें ऐवोकाडो का तेल और सोया मिल्क जैसे इनग्रीडिएंट्स शामिल हों। यह ऐसे बालों को भारी और सिल्की बनाएगा और साथ ही वॉल्यूम को भी स्मूद करेगा। 

पतले और महीन बाल :– ऐसे बालों के लिए हल्का और वॉल्यूमाइजिंग फॉर्मूला बेस्ड कंडीशनर सबसे अच्छा विकल्प है। ऐसे बालों पर कंडीशनर को क्राउन एरिया पर लगाने से बचना चाहिए और जड़ों से लगभग 2 इंच बाल छोड़ कर कंडीशनर लगाना चाहिए।

ऑयली बाल :- टैन्ट्रम्स मेकअप स्टूडियो के इंटरनेशनल हेयरस्टाइलिस्ट, मयंक बत्रा कहते हैं कि जिनकी स्कैल्प ड्राई होती है उनके बाल ऑयली होते हैं। ड्राईनेस की वजह से स्कैल्प पर मौजूद ऑयल ग्लैंड तेल निकालना शुरू कर देती हैं, जिससे बाल ग्रीसी दिखने लगते हैं। ऐसे में कंडीशनर को बालों के निचले हिस्से में स्प्रिंग की तरह बालों को घुमाघुमा कर लगाना चाहिए। 

घुंघराले बाल :- ऐसे बालों पर मॉइश्चराइजिंग कंडीशनर ही लगाना चाहिए। इसके अलावा ऐसे बालों में शीया बटर, ऑलिव ऑयल और ग्लिसरीन युक्त कंडीशनर भी फायदेमंद साबित होते हैं। ये बालों में हाईड्रेशन और इलास्टिसिटी को भी बनाए रखते हैं।

रात में बालों की देखभाल :-

  • बिस्तर पर जाने से पहले आइने के सामने बालों को कुछ समय दें और आराम-आराम से अपने बालों में ब्रश फेरें।
  • इससे पूरे दिन के दौरान बालों में बनी छोटी-मोटी गांठ या उलझन खत्म हो जाएंगी।
  • ब्रश करने के पश्चात बालों की एक ढीली चोटी बना दें ताकि सोने के दौरान बाल उलझें नहीं।
  • अगर आपके बाल छोटे हैं तो फिर आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

5 बातों का ध्यान रखें :-

  • इलेक्ट्रानिक हेयर प्रोडक्ट से बचें ।
  • अपने आधे सूखे बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें बल्कि हवा में सूखाएं।
  • अगर जल्दी हो तो बालों को सुखाने के लिए तौलिये की मदद लें।
  • बालों को तौलिये से न रगड़ें, इसकी जगह बालों को तौलिए में लपेट दें ताकि वह सारी नमी को सोख ले।
  • बालों की सुरक्षा के लिहाज से हमेशा गर्मी रोधी स्प्रे का उपयोग करें। इनका इस्तेमाल गीले बालों में करें।
  • बालों को सीधा करने के लिए हीट स्ट्रेटनिंग से होने वाले नुकसान से बचने के लिए पहले बालों में अर्गन तेल लगाना न भूलें।

(टैन्ट्रम्स मेकअप स्टूडियो के इंटरनेशनल हेयरस्टाइलिस्ट, मयंक बत्रा से बातचीत पर आधारित)