New Year 2024 Vastu Tips: साल 2023 का आखिरी महीना यानी दिसंबर चल रहा है कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है नए साल का स्वागत लोग बड़े ही धूमधाम से करते हैं। नए साल से लोग यह उम्मीद लगाए बैठे रहते हैं, कि आने वाला साल सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे। उन्हें जीवन की हर सफलता मिले, साथ ही साथ बीते साल में जो भी कुछ बुरा हुआ वैसा कुछ नए साल में ना हो। नए साल के पहले दिन सभी नहा धोकर सुबह उठकर भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि यह आने वाला पूरा साल अच्छा रहे, किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
Also read : घर की छत पर भूलकर भी ना रखें ये चीजें: Terrace Vastu Tips
नए साल की शुरुआत में लोग भगवान से प्रार्थना करते हैं पूजा पाठ करते हैं साथ ही साथ तरह-तरह के उपाय भी करते रहते हैं ऐसे में आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है, आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है, साथ ही साथ सालभर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल में घर पर कुछ ऐसी शुभ चीजों को लाना चाहिए, जिससे हमेशा बरकत बनी रहती है। इसी के साथ चलिए जानते हैं कि नए साल पर किन चीजों को घर पर लाना चाहिए
नए साल पर अपने घर पर लाएं ये चीजें
तुलसी का पौधा

हिंदू शास्त्र में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। तुलसी को मां का दर्जा दिया गया है। नए साल के दिन घर में तुलसी का पौधा लाए और उसपर गंगाजल से छिड़काव करें और फिर पौधे को घर पर लगा लें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है
मोरपंख

मोरपंख भगवान श्री कृष्ण को अत्यंत प्रिय है। अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो नए साल पर घर में मोरपंख जरूर लाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण की सालभर कृपा बनी रहती है
लाफिंग बुद्धा

नए साल के दिन घर पर लाफिंग बुद्धा लाना चाहिए इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही साथ धन की कमी नहीं होती है।
धातु का कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि कछुआ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए नए साल के दिन घर में तांबे या फिर पीतल के धातु का कछुआ लाना चाहिए। ऐसा करने से सालभर घर में सुख-शांति बनी रहती है
धातु का हाथी

वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल के दिन धातु से बने हाथी की मूर्ति लाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में लाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और बुरी शक्तियों का नाश होने लगता है। साथ ही साथ धातु का हाथी लाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है
मोती शंख

नए साल के दिन घर में मोती शंख लाना बहुत शुभ माना जाता है। मोती शंख सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। नए साल के दिन मोती शंख लाएं और घर में पूजा करने के बाद तिजोरी में या फिर आप जहां पर भी पैसे रखते हैं इसे वहां पर रख दें। ऐसा करने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं और पैसों की कमी कभी नहीं होती है
