जानिए २०२३ की ये 5 सीखें, जिन्हें अपने जीवन में ज़रूर शामिल करना चाहिए: New Year 2024 Resolution
New Year 2024 Resolution

New Year 2024 Resolution: हर नया साल किसी नई सीख और नई उम्मीद के साथ शुरू होता है। हर साल हमें कुछ अनुभवों को देकर जाता है। कोई साल संघर्षपूर्ण होता है तो कोई अच्छा गुज़रता है तो कोई मिले जुले अनुभवों से परिचय करवाता है। इस तरह हमें कोई न कोई सीख देते हुए हर साल गुज़र जाता है। हर किसी को ये उम्मीद रहती है कि उनका आने वाला साल अच्छा हो, उनका जो संकल्प है वो पूरा हो। लेकिन नए साल की उम्मीद से पहले क्यों न बीते साल की सीख पर बात की जाए। तो चलिए आज बात करते हैं कि हमने 2023 से क्या सीख ली जो जीवन में हमारे काम आएगी।

Also read : क्या आप भी ‘जमाल कुदु’ पर थिरक रहे हैं तो जानिए क्या है इसका सही मतलब: Jamal Kudu Song Meaning

2023 में कई सेलेब्स ने शादी की जो कि उनके फैंस के लिए खुशखबरी साबित हुई। जैसे किआरा और सिद्धार्थ की शादी। किआरा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप के बारे में कयास तो लगाए जाते थे लेकिन इन दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जब वे शादी के बंधन में बंधे तो सबको हैरान कर दिया। इस रिश्ते ने हम सभी को ये सिखाया कि जब तक आप एक रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में नहीं सोचते तो उसे निजी ही रखें।

New Year 2024 Resolution
hard work definitely pays off

चंद्रयान 3 की सफलता देश के लिए बेहद गर्वपूर्ण है। यह यान चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 23 जुलाई 2023 को सफलता पूर्वक उतारा गया था। जिसके बाद भारत दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया है। इस प्रयास को सफल बनाने में लगी इसरो की टीम से ये सीखने लायक है कि मेहनत का फल ज़रूर मिलता है।

फिल्म एनीमल में बॉबी देओल की एक्टिंग के लिए उन्हें काफी सराहा गया है। फिल्म में बॉबी देओल ने बेहतरीन एक्टिंग की है जिसे बहुत पसंद किया गया है। बॉबी देओल ने काफी लम्बे अरसे बाद कम बैक किया है जिसे उनके फैंस ने बहुत पसंद किया है। बॉबी देओल का ये कमबैक हमें ये सिखाता है कि वक़्त और अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिए। एक न एक दिन सब बदल जाता है।

ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड कप 2023 दौरान ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने घायल पैर के साथ मैच जिताया था। वो जिस तरह लंगड़ाते हुए चौके और छक्के जड़ रहे थे किसी को भी उनकी स्पोर्टमैनशिप से प्यार हो जाएगा। ग्लेन मैक्सवेल ने इस मैच के दौरान बड़ी सीख दी कि किसी भी परिस्थिति में हारना नहीं चाहिए बल्कि उसका डट कर सामना करना चाहिए।

साल के अंत में फिल्म 12वीं फेल ने अपनी ओर दर्शकों का ध्यान खींच लिया। फिल्म आई एस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष पर आधारित है। उनकी कहानी ने सभी का दिल जीत लिया। फिल्म को बेहद सराहा गया था। ये फिल्म सीख देती है कि अपने संकल्प से कभी नहीं हटना चाहिए क्योंकि आपकी एक कोशिश आपका इंतज़ार कर रही होती है।