Ranbir Kapoor: आज क्रिसमस का त्यौहार है और बॉलीवुड को भी इसके जश्न में डूबा हुआ देखा जा रहा है। कई सितारों ने अपने घर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया है जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। कपल हर फेस्टिवल को बड़ी धाम के साथ मनाता हुआ दिखाई देता है। क्रिसमस का जश्न भी इन दोनों के घर पर खूब अच्छे से मनाया जाने वाला है। वहीं बड़े दिन के खास मौके पर कपल ने चाहने वालों को एक खास तोहफा दे दिया है।

Also Read: संजय दत्त के रणबीर कपूर को बाइक गिफ्ट करने पर ऋषि कपूर ने लगाई थी फटकार: Sanjay and Rishi Fight

जब से रणबीर और आलिया की बेटी राहा का जन्म हुआ है तब से ही लोग बच्ची का चेहरा देखना चाहते हैं। अब तक कपल है अपनी बेटी के चेहरे को छुपा कर रखा था लेकिन अब वह 1 साल की हो चुकी है और क्रिसमस के खास मौके पर कपल ने अपनी बेटी का चेहरा सभी के सामने रिवील कर दिया है। रणबीर बना लिया खुद अपनी बेटी को मीडिया के सामने लेकर पहुंचे जहां नन्ही रहा अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीतती दिखाई दी।

सामने आया नन्ही राहा का चेहरा

आज आलिया और रणबीर को खुद अपनी बेटी के साथ मीडिया के सामने आते हुए देखा गया। यह रहा का फर्स्ट पब्लिक और मीडिया अपीरियंस था जहां वह अपनी क्यूटनेस से सभी को दीवाना बना रही थी। अपनी नन्ही सी बेटी को गोद में उठाया रणबीर कपूर कुछ सभी के सामने पहुंचे। इस जरा नन्ही रहा अपने सामने मौजूद इतने सारे लोगों को देखकर हैरान थी और टकटकी लगाए सभी को देख रही थी।

राहा का क्यूट लुक

नन्ही राहा ने अपने क्यूट से लुक से सभी का दिल जीत लिया है। पिंक और व्हाइट कांबिनेशन की फ्रॉक में दो चोटियां बांधे राहा काफी क्यूट लग रही थी। रेड कलर के शूज उनकी क्यूटनेस में चार्म ऐड कर रहे थे। राहा की ब्लू आईज ने सभी का दिल चुरा लिया है। इस दौरान आलिया को ब्लैक और रेड कलर की फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में देखा गया। इस दौरान कपल ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए और अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...