लेकिन कई बालकनी छोटी या बड़ी होने के कारण हम उसे किस तरह डेकोरेट करें ये हमें समझ नहीं आता। तो चलिए आज हम आपको सजावट के कुछ ऐसे आडियाज देते हैं, जिससे आप भी अपनी बालकनी को डिफरेंट और अट्रैक्टिव तरीके से सजा सकती हैं।

सबसे पहले आपको ये देखना है कि आप किस तरह से अपनी बालकनी को सजाना चाहते हैं। फिर उसी के अनुसार आप उसे सजाएं। आप अपनी बालकनी को अट्रैक्टिव दिखाने और वहां आराम से बैठने के लिए सोफा सेट डाल सकते हैं। अगर आपकी बालकनी में जगह कम है तो आप उसमें सिर्फ चेयर्स के साथ प्लांट लगा सकती हैं। इसके साथ ही आप सोफा सेट या चेयर्स रखने की बजाए बालकनी में बैड भी लगा सकते हैं, जहां बैठकर आप पढ़ भी सकते हैं और ताजी हवा का मजा भी ले सकते हैं।

वहीं आप अपनी पसंद के पौधे लगा सकती हैं। साथ ही पेड़-पौधे आपके घर को ताजगी भी देते हैं। वहीं आप चाहें तो बालकानी में फूल वाले पेड़-पौधे लगा सकती हैं और चाहे तो हर्बस भी लगा सकती है जिसे आप अपने किचन में खाना बनाने के समय यूज भी कर सकती हैं। 

गमले रखने की बजाए आप बालकनी में वॉल प्लांट से भी सजावट कर सकते हैं। दीवार से लगे हुए प्लांट घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ ताजी हवा भी देते हैं।

ये भी पढ़े-

किचन गार्डन में लगाएं ये असरदार हर्ब्स

कैसे रखें घर को नमी से दूर

पर्दों की देखभाल के लिए 5 ईजी टिप्स

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।