विंटर में घर पर एवोकाडो की मदद से बनाएं बॉडी बटर: Avocado Body Butter
सर्दियों में ड्राई स्किन से निजात पाने के लिए आप घर पर ही बहुत आसानी से एवोकाडो की मदद से बॉडी बटर तैयार कर सकते है।
Avocado Body Butter: सर्दियों में त्वचा नमी खोने लगती है, जिस वजह से स्किन डाई हो जाती है। ऐसे में जाहिर सी बात है बाजार से महंगे- महंगे मॉइश्चराइजर खरीदकर लगाते है, लेकिन पूरा दिन में इसे कई बार त्वचा पर अप्लाई करना पड़ता है, क्योंकि इस मौसम में त्वचा को ज्यादा नमी की आवश्यकता होती है। ऐसे में बॉडी बटर से अच्छा विकल्प और कोई नही है। अगर ये बॉडी बटर घर पर बना हो, तो इसकी बात ही अलग है। घर पर बना बॉडी बटर में किसी तरह का हार्श केमिकल्स नहीं डाला जाता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आज हम एवोकाडो से बॉडी बटर बनाने के बार में बताने वाले है। एवोकाडो में गुड फेट्स और विटामिन्स भूरपूर मात्रा में होते है, जिसे त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही ये स्किन डैमेज से बचाता है और स्किन की हेल्थ को बेहतर करने में मदद करता है, तो आइए जानते है एवोकाडो से बॉडी बटर बनाने के बारे में।
Also read: इस सर्दी में घर पर ऐसे बनाएं बॉडी बटर: DIY Body Butter
Avocado Body Butter: शिया बटर और एवोकाडो ऑयल से बनाएं बॉडी बटर

सामग्री
- 2 कप एवोकाडो ऑयल
- 200 ग्राम कोको बटर
- 10 बूंद लेमन एसेंशियल ऑयल
- 500 ग्राम शिया बटर
- 4 चम्मच ग्लिसरीन
विधि
- बॉडी बटर बनाने के लिए सबसे पहले शिया बटर को फूड प्रोसेसर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- अब एक डबल बॉलयर लें और इसमें कोको बटर के पिघला लें।
- फिर शिया बटर में ग्लिसरीन और कोको बटर को डालकर मिला लें।
- इसके बाद इस मिश्रण को फूड प्रोसेसर में मिडियम से हाई तक अच्छे से चलाते रहें।
- जब सामग्रियां मिला जाएं तो इसमें कुछ बूंदे लेमन एसेंशियल ऑयल की मिलाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- अब इसे ठंडा होने के लिए रखें। जब ठंडा हो जाएं तो इसे कांच के जार में स्टोर कर लें।
- तैयार है आपका होममेड बॉडी बटर। इसे आप सुबह और रात में सोने से पहले त्वचा पर लगाएं।
जोजोबा ऑयल और एवोकाडो ऑयल से बनाएं बॉडी बटर

सामग्री
- 2 एवोकाडो
- 200 ग्राम कोको बटर
- 4 चम्मच जोजोबा ऑयल
- 10 बूंद विटामिन ई ऑयल
- 3 चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल
विधि
- बॉडी बटर बनाने के लिए सबसे पहले एक फूड प्रोसेसर लें।
- अब इसमें एवोकाडो को डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद एक डबल बॉयलर लें और इसमें कोको बटर को डालकर अच्छे से पिघलने के लिए रख दें।
- इसे पिघलाने के बाद ठंडा कर लें।
- अब एवोकाडो में पघला हुआ कोको बटर,जोजोबा ऑयल, वर्जिन कोकोनट ऑयलऔर विटामिन ई तेल की कुछ बूंद मिला लें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करते है, जब तक ये सारी सामग्री गाढ़ी ना हो जाएं।
- अब इसे काचं के जार में स्टोर करके रख लें।
- तैयार है आपका बॉडी बटर। इसे नियमित रूप से त्वचा पर लगाने से काफी सारी समस्या खत्म हो जाता है।
