फिलीपिंस में होगा विशाल लालटेन उत्सव

स साल यह फेस्टिवल 16 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेगा।

Giant Lantern Festival: क्रिसमस करीब है और दुनिया भर में इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है, लेकिन फिलीपींस में दुनिया का सबसे लंबा और सबसे भव्य क्रिसमस सीजन होता है। हर साल, सैन फर्नांडो शहर में ‘जायंट लैंटर्न फेस्टिवल’ लिग्लिगन पारुल सैम्पर्नांडु में आयोजन किया जाता है। इस साल यह फेस्टिवल 16 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेगा। इसमें कई गांव खूबसूरत और विशाल कागज़ के लालटेन बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।

इन क्रिसमस लालटेनों को ‘पैरोल’ कहा जाता है। ये लालटेन बांस या कागज से बने होते हैं। पहले के समय में लालटेन लगभग आधा मीटर व्यास वाले सिम्पल क्रिएशन होते थे, जो जापानी ओरिगेमी पेपर से बनाई जाते थे और मोमबत्ती से जलाई जाते थे, लेकिन अब लालटेन कई तरह की सामग्रियों से बनाए जाते हैं और आकार में लगभग छह मीटर तक बढ़ गए हैं। उन्हें चमकीले रंगों के साथ जटिल पैटर्न में अरेंज्ड किया जाता है और इलेक्ट्रिक बल्बों से रोशन किया जाता है। इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए देश और दुनिया भर से लोग आते हैं।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...